Ranchi (Bhavna Thakur) : बिजनेस में एक करोड़ 16 लाख रुपये झोंकने वाले लक्ष्मी नारायण साहू को तब करारा झटका लगा, जब उन्हें काम से निकाल दिया गया। बिजनेस में पैसा लगाने के बाद उन्हें केवल 64 लाख 41 हजार 616 रुपये का ही सामान मिला। 51 लाख 66 हजार 663 रुपये मेरे गटक गये। अब पैसा मांगने पर उन्हें तरह-तरह से डराया, धमकाया और हड़काया जा रहा है। लक्ष्मी का इल्जाम है कि उनसे कहा जा रहा है… अब न पैसा मिलेगा, न माल। हम भी बिहार से आते हैं, चालान भी नहीं देंगे। मेरा 16-16 माइंस है और सबकी मालकिन एक आईपीएस की बीवी है। दोबारा पैसा या माल मांगोगे तो अपने जी-जान के बारे में सोच लेना। जहां जाना है जाओ, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ पायेगा। हमारी पहुंच का अंदाजा तुझे नहीं।
बिजनेस में धोखा, दगा और जालसाजी के शिकार लक्ष्मी नारायण साहू ने लालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज प्राथमिकी में JPL इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर नीरज कुमार सिंह और JAS एसोसिएट्स रांची से जुड़े जयशंकर कुमार, सत्येंद्र कुमार सिंह और अमित आशीष को नामजद अभियुक्त ठहराया गया है। लक्ष्मी का कहना है कि, जिंदगी भर की खून-पसीने की कमाई और जहां-तहां से कर्ज लेकर इनलोगों के साथ बिजनेस करना शुरू किया। एग्रीमेंट के अनुसार सबसे पहले नीरज कुमार सिंह के बैंक खाते में 21 लाख रुपये एडवांस के रूप में दिया। वहीं JAS एसोसिएट्स के बैंक खाते में 95 लाख 8 हजार 279 रुपये जमा किया। यह रुपये अलग-अलग दिन यानी 11 फरवरी 2022 से 18 अप्रैल 2022 तक जमा किया। कुल एक करोड़ 16 लाख 8 हजार 279 रुपये उन्हें दिया। उन्हें गिट्टी, डस्ट और पत्थर सप्लाई करने का काम मिला था। अचानक उनकी नीयत में खोट आ गई। मुझे काम देना बंद कर दिया। इस तरह 51 लाख 66 हजार 663 रुपये मेरे हड़प लिये। जालसाजी के शिकार लक्ष्मी नारायण साहू मेसर्स अल्फा माइंस एंड मिनरर्ल्स के बिजनेस पार्टनर हैं। उनके पार्टनर का नाम माधव नरसरिया है। वह लालपुर रत्नावली अपार्टमेंट में रहते हैं। वहीं लक्ष्मी गुमला के विशुनपुर नवाटोली के रहनेवाले हैं।
इसे भी पढ़ें :पुरुषों की इन 5 समस्याओं को दूर करता है लौंग का तेल, जानिए इस्तेमाल का तरीका
इसे भी पढ़ें :बीच सड़क पर आग का गोला बनी बारातियों से भरी बस, देखें…
इसे भी पढ़ें :दो मासूम और 3 बहनों की कुएं से मिली लाश, जानिये क्या है पूरा मामला
इसे भी पढ़ें :यामी गौतम का बॉलीवुड पर खुलासा, बोली- न चाहते हुये भी करना पड़ा ये काम…
इसे भी पढ़ें :कांके के तत्कालीन सीओ प्रभात भूषण सिंह सस्पेंड
इसे भी पढ़ें :जेल के अंदर करवटें बदलते रहीं पूजा मैडम, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें :प्रेम भईया की बादशाहत गई, उड़ी “बाबा” की नींद… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :अफसरों की काली कमाई पर अय्याशी और फुटानी दिखी इनके आंगन… देखें वीडियो












