spot_img
spot_img

खुद को ‘पुष्पा’ बताने वाले TMC नेता जहांगीर की बेगम अरेस्ट…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
West Bengal : कभी खुद को ‘पुष्पा’ बताने वाले TMC नेता जहांगीर खान की पत्नी रेजिना बीबी को शनिवार को पुलिस ने जुल्पिया इलाके से गिरफ्तार कर लिया। कई दिनों से फरार चल रही रेजिना की तलाश में पुलिस लगातार छापामारी कर रही थी। उसकी गिरफ्तारी को फाल्टा थाना हमले की जांच में बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस अब रेजिना बीबी को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिये रिमांड की मांग कर सकती है। जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि इस गिरफ्तारी के बाद पूरे घटनाक्रम के कई अहम राज खुल सकते हैं। खबर है कि घटना के बाद से रेजिना बीबी लगातार ठिकाने बदल रही थी। पुलिस ने कई संभावित स्थानों पर छापेमारी की, लेकिन शुरुआती दिनों में उसका कोई सुराग नहीं मिला। आखिरकार जांच टीम को सूचना मिली कि वह जुल्पिया इलाके में एक रिश्तेदार के घर पर छिपी हुई है। इसके बाद पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

थाने पर हमले के पीछे थी सुनियोजित साजिश?

पुलिस जांच में सामने आया है कि बीते 16 जून को फाल्टा थाना में जो हंगामा और हिंसा हुई, वह अचानक भड़का गुस्सा नहीं था। जांचकर्ताओं का दावा है कि इसके पीछे पूरी रणनीति के साथ तैयारी की गई थी। इल्जाम है कि रेजिना बीबी ने बड़ी संख्या में लोगों को एकजुट किया और उन्हें थाने तक लेकर पहुंची। वहां मौजूद भीड़ ने आरोपी जहांगीर खान को छोड़ने का दबाव बनाया। हालात इतने बिगड़ गये कि देखते ही देखते पूरा इलाका तनाव का केंद्र बन गया। घटना के दौरान थाने के अंदर और बाहर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। पुलिस के अनुसार, प्रदर्शन उग्र होने के बाद सुरक्षाकर्मियों पर ईंट-पत्थर फेंके गये। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया और पुलिस की कार्रवाई में बाधा डालने की कोशिश की गई। इस दौरान कई पुलिसकर्मी चोटिल हो गये। घटना के तुरंत बाद कई मामलों में FIR दर्ज की गई और रेजिना बीबी का नाम भी आरोपियों की सूची में शामिल किया गया। मामले की जांच के दौरान पुलिस को ऐसे संकेत मिले हैं कि भीड़ में शामिल कुछ लोगों के पास कथित तौर पर खतरनाक हथियार और विस्फोटक सामग्री भी मौजूद थी।जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इन सामग्रियों की व्यवस्था किसने की और इसके पीछे कौन लोग सक्रिय थे।

इसे भी पढ़ें : बंगाल पहुंचे PM मोदी, 2 दिन में कई अहम कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत…

इसे भी पढ़ें : मानसून में इम्युनिटी बढ़ाने के ये बेहतरीन जुगाड़… जानें

इसे भी पढ़ें : गढ़वा में सनसनी, तालाब में मिला 13 साल की किशोरी का शव…

इसे भी पढ़ें : केवल 5 हजार में घूमिये ‘भारत का स्कॉटलैंड’…

इसे भी पढ़ें : जमीन के लिये चाचा पर चली गो’ली! भतीजे पर लगा संगीन आरोप…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

गुमला में खू’न से सनी सुबह, गांव में दहशत…

Gumla : गुमला के रायडीह थाना क्षेत्र में सूरज की...

लातेहार की दो बहनों के साथ पटना में गैंगरेप, न्योता पर गई थी तिलक में…

Latehar : राजधानी पटना के नौबतपुर से इंसानियत को झकझोर...

पुलिस ने छात्राओं को दिये सुरक्षा के मंत्र…

Ranchi : बदलते दौर में अपराध के तौर-तरीके भी...

‘विकास दुबे जैसा कांड कर दूंगा’ वीडियो वायरल…

Bihar : सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक वीडियो...