Ranchi : बदलते दौर में अपराध के तौर-तरीके भी तेजी से बदल रहे हैं। खासकर साइबर ठगी, महिलाओं के खिलाफ अपराध और युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति चिंता का विषय बनती जा रही है। इन्हीं चुनौतियों के प्रति युवाओं को जागरूक करने के मकसद से रांची के बहुबाजार स्थित संत पॉल कॉलेज में विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रांची के सिटी SP, सीनिटर सिटी DSP एवं लोअर बाजार के थानेदार ने विद्यार्थियों के साथ संवाद कर उन्हें सुरक्षा और सतर्कता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
महिला सुरक्षा को लेकर दी अहम जानकारी
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कानूनों, हेल्पलाइन नंबरों और आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाये जाने वाले उपायों की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में चुप रहने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें। समय पर शिकायत दर्ज कराने से अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई संभव होती है। वहीं, डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुये विद्यार्थियों को ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी लिंक, ओटीपी शेयरिंग, सोशल मीडिया ठगी और डिजिटल पेमेंट से जुड़े जोखिमों के बारे में विस्तार से बताया गया। अधिकारियों ने छात्रों से अपील की कि वे किसी भी अनजान कॉल, लिंक या संदेश पर भरोसा न करें और अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
नशे से दूर रहने का दिया संदेश
कार्यक्रम में युवाओं के बीच बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर भी चिंता व्यक्त की गई। पुलिस अधिकारियों ने नशे के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुये कहा कि नशा न केवल व्यक्ति का भविष्य बर्बाद करता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। छात्र-छात्राओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई।जागरूकता कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और कानूनी अधिकारों से जुड़े कई सवाल पूछे। पुलिस अधिकारियों ने सहज और सरल भाषा में उनके सवालों का जवाब देते हुए जागरूक नागरिक बनने का संदेश दिया।
इसे भी पढ़ें : ‘विकास दुबे जैसा कांड कर दूंगा’ वीडियो वायरल…
इसे भी पढ़ें : लालू यादव के लिये तैयार हो रहा नया आवास, सामने आईं अंदर की तस्वीरें…
इसे भी पढ़ें : चतरा के हड़गड़ी जंगल में मुठभेड़, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : भाभी को पाने के लिये उतारा बड़े भाई को मौ’त के घाट…
इसे भी पढ़ें : खुद को ‘पुष्पा’ बताने वाले TMC नेता जहांगीर की बेगम अरेस्ट…










