भतीजे पर लगा गोली मारने का आरोप
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गोली मारने का आरोप संजय तिवारी के ही भतीजे पर लगा है। घटना के पीछे पारिवारिक जमीन विवाद को वजह बताया जा रहा है। परिजनों का कहना है कि परिवार के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था और इसी विवाद ने आखिरकार हिंसक रूप ले लिया।
एसपी बोले- जमीन विवाद से जुड़ा है मामला
पलामू के पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जमीन विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है। पीड़ित के भतीजे पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगा है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिये लगातार छापेमारी की जा रही है।
इलाके में चर्चा का विषय बनी घटना
संजय तिवारी उर्फ गुड्डू तिवारी पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के बड़े ठेकेदारों में गिने जाते हैं। इसके अलावा उनका शराब कारोबार से भी जुड़ाव बताया जाता है। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल तथा घटनास्थल पर पहुंच गये। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है। वहीं, परिवार के भीतर चल रहे जमीन विवाद के खूनी मोड़ लेने की यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
इसे भी पढ़ें : शिरडी में साईं बाबा के दरबार पहुंचे हेमंत सोरेन, राज्यवासियों के सुख-समृद्धि की मांगी दुआ…
इसे भी पढ़ें : AI से पहले ही खत्म हो चुकी थीं ये नौकरियां, कभी रोजी-रोटी थीं…
इसे भी पढ़ें : शादी में जाना था, मौत ने रास्ते में रोक लिया… एक साथ बुझ गये 3 चिराग
इसे भी पढ़ें : कॉफी में संतरा मिलाकर पी रहे लोग! इंटरनेट पर छाया नया ड्रिंक ट्रेंड…
इसे भी पढ़ें : 21 जून को छुट्टी नहीं! योग दिवस पर खुलेंगे झारखंड के सभी सरकारी स्कूल…












