Latehar : राजधानी पटना के नौबतपुर से इंसानियत को झकझोर देने वाली वारदात हुई। झारखंड के लातेहार की रहने वाली दो सगी बहनों ने का इल्जाम है कि उन्हें तिलक समारोह में डांस कार्यक्रम के बहाने गांव बुलाया गया और वहां उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। घटना सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। पीड़िताओं के आरोपों के आधार पर पुलिस ने तीन नामजद समेत 13 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है, वहीं बाकी को बहुत जोर-शोर से खोज रही है।
8 हजार रुपये में बुकिंग
पीड़िताओं के अनुसार, वे मूल रूप से झारखंड के लातेहार जिले की रहने वाली हैं और वर्तमान में पटना के मीठापुर इलाके में किराये के मकान में रह रही थीं। इल्जाम है कि बीते 18 जून को नौबतपुर क्षेत्र में एक तिलक समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिये उनकी बुकिंग की गई थी। कार्यक्रम की व्यवस्था भेलुरा रामपुर निवासी मुन्ना कुमार ने की थी। दोनों बहनों को स्कूटी से गांव ले जाया गया, लेकिन कार्यक्रम स्थल पहुंचाने के बजाय उन्हें एक सुनसान जगह पर ले जाया गया। पीड़िताओं ने पुलिस को दिये आवेदन में आरोप लगाया है कि वहां पहले से मौजूद कुछ अन्य युवकों के साथ मिलकर उन्हें जबरन रोका गया। इसके बाद उन्हें अलग-अलग स्थानों पर ले जाया गया और पूरी रात बंधक बनाकर रखा गया। पीड़िताओं का कहना है कि विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि रातभर उन्हें भय और दबाव के माहौल में रखा गया।
फुलवारीशरीफ में शोर मचाया, तब खुला पूरा राज
आवेदन के अनुसार, अगले दिन सुबह आरोपित दोनों बहनों को वाहन से वापस छोड़ने ले जा रहे थे। इसी दौरान जब वाहन फुलवारीशरीफ इलाके में पहुंचा, तो दोनों ने मदद के लिये शोर मचाना शुरू कर दिया। उनकी आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल डायल-112 को सूचना दी। पुलिस टीम ने पहुंचकर दोनों महिलाओं को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया और थाने पहुंचाया। यहीं से पूरे मामले का खुलासा हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुये फुलवारीशरीफ के SDPO-2 दीपक कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं, FSL की टीम ने भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस पीड़िताओं को साथ लेकर नौबतपुर थाना पहुंची। दोनों पीड़िताओं का मेडिकल जांच कराया गया है।
इसे भी पढ़ें : पुलिस ने छात्राओं को दिये सुरक्षा के मंत्र…
इसे भी पढ़ें : ‘विकास दुबे जैसा कांड कर दूंगा’ वीडियो वायरल…
इसे भी पढ़ें : लालू यादव के लिये तैयार हो रहा नया आवास, सामने आईं अंदर की तस्वीरें…
इसे भी पढ़ें : चतरा के हड़गड़ी जंगल में मुठभेड़, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : भाभी को पाने के लिये उतारा बड़े भाई को मौ’त के घाट…










