spot_img
spot_img
spot_img

गढ़वा में सनसनी, तालाब में मिला 13 साल की किशोरी का शव…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa : गढ़वा थाना क्षेत्र के सुखबाना गांव में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गांव के एक तालाब में 13 वर्षीय किशोरी का शव बरामद हुआ। शव की पहचान मेराल थाना क्षेत्र के दलेली गांव निवासी खुशबू कुमारी के रूप में हुई है। गले में दुपट्टा कसकर लिपटा होने के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। खुशबू के पिता बजरंगी साह गढ़वा शहर में मजदूरी करते हैं और परिवार के साथ सुखबाना गांव में किराये के मकान में रहते हैं। खुशबू शहर के शालीग्राम अग्रवाल मध्य विद्यालय में पढ़ती थी।

स्कूल से घर लौटी, फिर रहस्यमय ढंग से गायब हो गई

परिजनों के अनुसार, गुरुवार को खुशबू स्कूल से करीब साढ़े 11 बजे घर लौटी थी। उसने अपना स्कूल बैग घर में रखा, लेकिन इसके बाद वह कहां गई, किसी को पता नहीं चला। उस समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। जब परिजन लौटे तो बैग देखकर पता चला कि वह घर आई थी, लेकिन अब वहां नहीं थी। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के इलाकों में खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। बेटी के अचानक लापता होने से परिवार लगातार चिंता और बेचैनी में था।

तालाब में मिला शव, मचा कोहराम

शनिवार सुबह ग्रामीणों ने तालाब में एक शव तैरता देखा। सूचना मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान खुशबू के रूप में की। जब शव को बाहर निकाला गया तो उसके गले में दुपट्टा लिपटा मिला। यह दृश्य देखते ही परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही गढ़वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर मामला हत्या से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। स्कूल से लौटने के बाद खुशबू कहां गई और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका जवाब अब पुलिस जांच के बाद ही सामने आ सकेगा।

इसे भी पढ़ें : केवल 5 हजार में घूमिये ‘भारत का स्कॉटलैंड’…

इसे भी पढ़ें : जमीन के लिये चाचा पर चली गो’ली! भतीजे पर लगा संगीन आरोप…

इसे भी पढ़ें : शिरडी में साईं बाबा के दरबार पहुंचे हेमंत सोरेन, राज्यवासियों के सुख-समृद्धि की मांगी दुआ…

इसे भी पढ़ें : AI से पहले ही खत्म हो चुकी थीं ये नौकरियां,  कभी रोजी-रोटी थीं…

इसे भी पढ़ें : शादी में जाना था, मौ’त ने रास्ते में रोक लिया… एक साथ बुझ गये 3 चिराग

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बंगाल पहुंचे PM मोदी, 2 दिन में कई अहम कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत…

West Bengal : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 और 21 जून...

मानसून में इम्युनिटी बढ़ाने के ये बेहतरीन जुगाड़… जानें

Kohramlive : बारिश का मौसम अपने साथ जहां ठंडक...

केवल 5 हजार में घूमिये ‘भारत का स्कॉटलैंड’…

Kohramlive : पहाड़ों की ठंडी हवा, बादलों से बातें...

जमीन के लिये चाचा पर चली गो’ली! भतीजे पर लगा संगीन आरोप…

Palamu : जिले के मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र में...