spot_img

साइड क्यों नहीं दिया? इसी बात पर खू’न-ख’राबा, छीनी राइफल मिली… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : “साइड क्यों नहीं दिया?” और “लाईट डिम क्यों नहीं किया?”…जैसे मामूली विवाद पर खून-खराबा हो गया। मारधाड़ में लाठी-डंडे का खुलकर इ्सेतमाल किया गया, वहीं बदमाश लाइसेंसी राइफल तक छीनकर भाग निकले थे। यह सनसनीखेज वारदात राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र में बीती रात हुई थी। हुआ यूं था कि रातू थाना क्षेत्र के मालमाडू गांव से तारूप जाने वाली सड़क पर महिंद्रा XUV में सवार सतीश कुमार और उनके सहयोगी की सामने से आ रही पिकअप वैन से भिड़ंत जैसी स्थिति बन गई। विवाद बस इतना था कि “साइड क्यों नहीं दिया?” और “लाईट डिम क्यों नहीं किया?”… लेकिन रात के अंधेरे में गुस्से की आग इतनी भड़क गई कि सड़क रणभूमि बन गई। पुलिस के अनुसार, पिकअप वैन में सवार पांच लोगों ने XUV रोक ली और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। लाठी-डंडों से हमला करने की नीयत से किये गये वार में सतीश कुमार और उनका साथी बुरी तरह घायल हो गये। दोनों को गंभीर हालत में रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावरों ने जाते-जाते सतीश कुमार की लाइसेंसी 315 बोर राइफल भी छीन ली। इस संबंध में रातू थाना में (कांड संख्या 147/26) केस दर्ज किया गया। वारदात की गंभीरता को देखते हुये रांची पुलिस कप्तान राकेश रंजन ने हमलावरों को खोज निकालने के लिये एक स्पेशल टीम बनाई। रांची के रूरल SP की देखरेख में गठित स्पेशल टीम ने ताबड़तोड़ छापामारी करते हुये इस कांड में शामिल सात लोगों को रातू के मुरचू गांव के अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार सतीश उरांव की निशानदेही पर छीनी गई लाइसेंसी 315 बोर राइफल बरामद कर ली। वहीं घटना में इस्तेमाल पिकअप वैन JH01-EF 4034 को पिठौरिया थाना क्षेत्र से जब्त किया गया। पकड़े गये बदमाशों के नाम सतीश उरांव, सुखनाथ गोप, दासुवा उरांव, रंजीत गोप, सोमरा उरांव, विपिन उरांव एवं बबलू अहीर बताये गये। छापामारी टीम में कई DSP और कई थानेदार शामिल थे।

इसे भी पढ़ें : डेफ क्रिकेट टीम का जलवा, CM बोले, झारखंड को आप पर गर्व

इसे भी पढ़ें : मिड-डे मील में सांप का बच्चा! बच्चों से भर गया अस्पताल…

इसे भी पढ़ें : इस रोज देशभर में दवा दुकानें रहेंगी बंद… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : मंत्रिमंडल विस्तार में “मुख्यमंत्री” वाली कुर्सी पर रुके नीतीश… वीडियो वायरल

इसे भी पढ़ें : कॉल कर एक करोड़ की डिमांड, पुलिस ने क्या किया… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...