spot_img
spot_img
spot_img

इस रोज देशभर में दवा दुकानें रहेंगी बंद… जानें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : देशभर में आगामी 20 मई, बुधवार को दवा दुकानों पर ताले लटक सकते हैं। ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के आह्वान पर भारत के करीब 12 लाख 40 हजार मेडिकल स्टोर एक दिन के लिए बंद रहेंगे। इसी कड़ी में लखीसराय जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने भी जिले की सभी दवा दुकानों को बंद रखने का फैसला लिया है। एसोसिएशन के सचिव शैलेंद्र कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि ऑनलाइन दवा बिक्री, बड़ी कॉरपोरेट कंपनियों की भारी छूट नीति और नकली दवाओं के बढ़ते खतरे के खिलाफ यह राष्ट्रव्यापी बंद बुलाया गया है।

उन्होंने कहा कि ई-फार्मेसी के जरिये बिना सही जांच के दवाओं की बिक्री मरीजों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बनती जा रही है। फर्जी डॉक्टर पर्चियों पर दवायें बेचे जाने से दुरुपयोग और स्वास्थ्य जोखिम तेजी से बढ़ रहे हैं। संगठन का आरोप है कि बड़े कॉरपोरेट घराने भारी डिस्काउंट देकर छोटे मेडिकल स्टोर कारोबारियों को बाजार से बाहर करने की कोशिश कर रहे हैं। इससे इस व्यवसाय से जुड़े करोड़ों लोगों की आजीविका पर संकट खड़ा हो सकता है। एसोसिएशन ने केंद्र सरकार से जीएसआर 220 (ई) और जीएसआर 817 (ई) अधिसूचनाओं को वापस लेने तथा अवैध ऑनलाइन दवा कारोबार पर सख्त कानून लागू करने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें : मंत्रिमंडल विस्तार में “मुख्यमंत्री” वाली कुर्सी पर रुके नीतीश… वीडियो वायरल

इसे भी पढ़ें : कॉल कर एक करोड़ की डिमांड, पुलिस ने क्या किया… जानें

इसे भी पढ़ें : 7 साल के इशांक ने रचा इतिहास, CM हेमंत ने किया सम्मानित

इसे भी पढ़ें : रांची के इस तालाब में समा गई कार, मातम में बदली खुशियां…

इसे भी पढ़ें : बंगाल में ब’वाल, BJP नेता सुवेंदु अधिकारी के PA की सरेराह ह’त्या… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

गुड़गांव से गायब हुआ ट्रक, देवघर में मिला पूरा खजाना…

Deoghar : देवघर जिले में पुलिस ने एक...

सरकारी अस्पतालों में बच्चे के जन्म पर मिलेगा तोहफा, चौंक जायेंगे आप…

Kohramlive : तमिलनाडू सरकार ने नवजात बच्चों के लिये...

“मां, हम अभी आते हैं, ” और फिर कभी नहीं लौटे दो दोस्त…

Ranchi : राजधानी रांची से सटे नामकुम के खरसीदाग...

तीस्ता किनारे दिखा दुर्लभ मेहमान,पहचान होते ही बढ़ी हलचल…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के उत्तर बंगाल क्षेत्र से...

कुछ सेकेंड की फुर्ती ने बचा ली 3 जिंदगियां, वरना…

Ranchi : रांची-रामगढ़ हाईवे स्थित पुंदाग टोल प्लाजा के...