spot_img
spot_img
spot_img

मुख्यमंत्री की कुर्सी के पास रुके नीतीश कुमार… वीडियो वायरल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Patna : पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में गुरुवार को सम्राट चौधरी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार का भव्य समारोह हुआ, लेकिन राजनीति से ज्यादा चर्चा मंच पर हुये उन पलों की रही, जिसने पूरे बिहार की सियासत में हलचल मचा दी। PM नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा जैसे दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में जब पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंच पर पहुंचे, तो उनकी नजर “मुख्यमंत्री” लिखी नेम प्लेट वाली कुर्सी पर टिक गई। कुछ सेकेंड के लिए वे वहीं रुक गये। मंच पर मौजूद JDU नेता विजय चौधरी उन्हें समझाते और आगे बढ़ाते नजर आये। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। समारोह में कई और दिलचस्प पल देखने को मिले। नीतीश कुमार मंच पर आगे बढ़ते हुए नेताओं से इशारों में बात करते दिखे। उन्होंने बिजेंद्र यादव और विजय सिन्हा के कंधे पर हाथ रखकर अभिवादन किया।

इसी बीच एक भावुक दृश्य भी सामने आया, जब नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार मंच पर पहुंचे और पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। यह पल कैमरों में कैद होते ही चर्चा में आ गया। शपथ के बाद दस्तावेजों पर हस्ताक्षर के दौरान भी मंच पर हल्की गड़बड़ी दिखी। निशांत कुमार गलती से दूसरी कुर्सी पर बैठ गये, जिससे कुछ देर के लिए असमंजस की स्थिति बन गई। बाद में नेताओं ने व्यवस्था संभाली और प्रक्रिया पूरी हुई। कार्यक्रम के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार को अपने पास बुलाया। दोनों नेताओं के बीच हल्की-फुल्की बातचीत हुई। इसी दौरान नीतीश कुमार ने PM मोदी के कंधे को पकड़कर हंसते हुये कुछ कहा। यह दृश्य भी कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। राजनीतिक रूप से अहम इस समारोह में सम्राट चौधरी सरकार ने 32 नये मंत्रियों को शपथ दिलाई। BJP, जेडीयू, लोजपा (रामविलास), हम और रालोमो के नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह मिली। कई पुराने चेहरों की वापसी हुई तो कई नये नेताओं को पहली बार मंत्री बनने का मौका मिला।

 

इसे भी पढ़ें : PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को भेंट किया हाजीपुर का केला…

इसे भी पढ़ें : बिहार कैबिनेट में हुआ विभागों का बंटवारा, किसे-क्या मिली नई जिम्मेदारी… देखें लिस्ट

इसे भी पढ़ें : चलती ट्रेन में लहराई पिस्तौल, RPF की बहादुरी से टला…

इसे भी पढ़ें : गढ़वा DC बोले, लापरवाही बर्दाश्त नहीं, शो कॉज किया…

इसे भी पढ़ें : छत पर गये युवक की करंट लगने से मौ’त, सड़क पर फूटा गुस्सा…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

बिहार में 1 रुपये में जमीन, 100 करोड़ तक अनुदान…

Patna : कभी देश के चीनी मानचित्र पर अपनी...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...

गुरुजनों के सम्मान और नये शिक्षकों से सजे यह यादगार पल…

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : शिक्षा की अलख जगाने वाले गुरुजनों...