spot_img
spot_img
spot_img

कॉल कर एक करोड़ की डिमांड, पुलिस ने क्या किया… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Dhanbad : धनबाद में “प्रिंस खान उर्फ छोटे सरकार” के नाम का खौफ दिखाकर कारोबारियों से करोड़ों की रंगदारी मांगने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में सक्रिय इस गैंग ने एक व्यवसायी को फोन कर एक करोड़ रुपये की डिमांड की थी और पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। मामला सामने आते ही धनबाद पुलिस एक्शन मोड में आ गई। सिटी SP ऋत्विक श्रीवास्तव के निर्देश पर तकनीकी जांच शुरू हुई और फिर मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल और डिजिटल ट्रैकिंग के जरिये पुलिस सीधे आरोपियों तक पहुंच गई। पुलिस ने छापेमारी कर चार आरोपियों देवानंद सिंह उर्फ चंदन सिंह, बालक कुमार दास, मो. नासिर अंसारी उर्फ जयकांत सिकरे और सुरेंद्र कुमार महतो उर्फ गोलक को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने कई चौंकाने वाले खुलासे किये। उन्होंने कबूल किया कि वे कुख्यात प्रिंस खान उर्फ छोटे सरकार का नाम इस्तेमाल कर लोगों में दहशत फैलाते थे ताकि आसानी से रंगदारी वसूली जा सके। पुलिस के मुताबिक गिरोह ने सिर्फ गुलाम अंसारी ही नहीं, बल्कि धनबाद के चर्चित असर्फी अस्पताल के संचालक से भी रंगदारी मांगने की बात स्वीकार की है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने धमकी देने में इस्तेमाल किया गया एक कीपैड मोबाइल और एक स्मार्टफोन भी बरामद किया है। अब पुलिस इस पूरे नेटवर्क की परतें खोलने में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गिरोह के पीछे और कौन-कौन लोग जुड़े हैं।

 

 

इसे भी पढ़ें : 7 साल के इशांक ने रचा इतिहास, CM हेमंत ने किया सम्मानित

इसे भी पढ़ें : रांची के इस तालाब में समा गई कार, मातम में बदली खुशियां…

इसे भी पढ़ें : बंगाल में ब’वाल, BJP नेता सुवेंदु अधिकारी के PA की सरेराह ह’त्या… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : अब ‘वंदे मातरम’ का अपमान करने पर तीन साल की जेल…

इसे भी पढ़ें : बेकार न जाने दें बच्चों का समर वेकेशन, इन 3 स्मार्ट गेम्स से बनाये होशियार…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून को, भगवान विष्णु की कृपा से मिलती है…

Kohramlive : सनातन परंपरा में एकादशी तिथि का विशेष...

तानों से सम्मान तक: पलामू में तीन विधवाओं ने थामा नये जीवन साथी का हाथ…

Palamu : कभी तानों, उपेक्षा और सामाजिक बंधनों के...

अब शिक्षकों को भी देनी होगी पात्रता परीक्षा, शिक्षक ये बोल गये…

Ranchi : झारखंड में शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को...

खुद मारता और हर जनाजे में शामिल होता था साइको कि’लर…

Kohramlive : खर्वे गांव में लोग एक के बाद...