spot_img

डेफ क्रिकेट टीम का जलवा, CM बोले, झारखंड को आप पर गर्व

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में गुरुवार को खास माहौल देखने को मिला, जब भारतीय डेफ (बधिर) क्रिकेट टीम के खिलाड़ी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने पहुंचे। टाटा डिगवाडीह स्टेडियम, धनबाद में आयोजित डेफ क्रिकेट सीरीज के फाइनल में नेपाल को हराकर खिताब जीतने वाली टीम को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया और बधाई दी। CM हेमंत सोरेन ने कहा कि यह जीत सिर्फ भारतीय टीम की नहीं, बल्कि पूरे झारखंड के लिए गर्व का पल है। उन्होंने कहा कि भारतीय डेफ क्रिकेट टीम में झारखंड के खिलाड़ियों की मजबूत मौजूदगी राज्य की खेल प्रतिभा और मेहनत का बड़ा प्रमाण है।

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार काम करती रहेगी। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में झारखंड डेफ क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव रंजीत कुमार, टीम के कप्तान सोनू सिंह, खिलाड़ी रुस्तम हुसैन, शोएब अख्तर, दीपक कुमार और अनुवादक रीमा साहू शामिल थीं। धनबाद में मिली इस शानदार जीत ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जुनून और मेहनत के सामने कोई भी चुनौती बड़ी नहीं होती।

इसे भी पढ़ें : मिड-डे मील में सांप का बच्चा! बच्चों से भर गया अस्पताल…

इसे भी पढ़ें : इस रोज देशभर में दवा दुकानें रहेंगी बंद… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : मंत्रिमंडल विस्तार में “मुख्यमंत्री” वाली कुर्सी पर रुके नीतीश… वीडियो वायरल

इसे भी पढ़ें : कॉल कर एक करोड़ की डिमांड, पुलिस ने क्या किया… जानें

इसे भी पढ़ें : 7 साल के इशांक ने रचा इतिहास, CM हेमंत ने किया सम्मानित

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मांडर में किसने किया ध’माका, हुआ अरेस्ट… जानें कौन

Ranchi : रांची के मांडर थाना क्षेत्र में बीती...

बेटी की चि’ता सज चुकी थी, तभी आया VIDEO… बोली- मैं जिंदा हूं और…

Bihar : बिहार के समस्तीपुर के भजनगामा गांव में एक...

तमाड़ में हूल दिवस पर वीर शहीदों को नमन…

Ranchi : रांची के तमाड़ में मंगलवार को हूल...

घर-घर पहुंचेंगे BLO, वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने का सुनहरा मौका…

Garhwa: गढ़वा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण...

38 साल तक देश की सुरक्षा, अब सम्मान के साथ विदाई…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के CRPF की 172वीं बटालियन...