मिड-डे मील में सांप का बच्चा! बच्चों से भर गया अस्पताल…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : बिहार के सहरसा में स्कूल का मिड-डे मील बच्चों के लिए मुसीबत बन गया। महिषी प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय बलुआहा में खाना खाने के बाद 250 से ज्यादा बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। किसी को तेज पेट दर्द, किसी को उल्टी, तो कई बच्चों को चक्कर और बेचैनी होने लगी। कुछ ही मिनटों में पूरा स्कूल परिसर चीख-पुकार और अफरा-तफरी से भर गया। शिक्षकों और ग्रामीणों ने आनन-फानन में बच्चों को महिषी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। एक साथ सैकड़ों बच्चों के पहुंचने से अस्पताल में भी भारी भीड़ और अफरातफरी का माहौल बन गया।

मामला तब और तूल पकड़ लिया, जब एक बच्चे की थाली में सांप का मरा हुआ बच्चा मिलने की बात सामने आई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पांचवीं के छात्र रोहित कुमार ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे स्कूल में चावल-दाल दिया गया था। खाना खाने के थोड़ी देर बाद ही पेट में दर्द और उल्टी शुरू हो गई। वहीं सातवीं की छात्रा शिवानी ने कहा कि देखते ही देखते कई बच्चे बीमार पड़ने लगे। मामले की गंभीरता को देखते हुये सहरसा के सिविल सर्जन डॉ. राजनारायण प्रसाद खुद स्वास्थ्य अधिकारियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला फूड प्वाइजनिंग का लग रहा है। जिन बच्चों की हालत ज्यादा खराब थी, उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया गया है। फिलहाल सभी बच्चे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

घटना के बाद प्रशासन भी पूरी तरह हरकत में आ गया। सदर SDM श्रेयांश तिवारी ने बताया कि FSL टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। टीम ने स्कूल पहुंचकर भोजन और अन्य जरूरी सैंपल जब्त कर लिए हैं। अब जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

इसे भी पढ़ें : इस रोज देशभर में दवा दुकानें रहेंगी बंद… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : मंत्रिमंडल विस्तार में “मुख्यमंत्री” वाली कुर्सी पर रुके नीतीश… वीडियो वायरल

इसे भी पढ़ें : कॉल कर एक करोड़ की डिमांड, पुलिस ने क्या किया… जानें

इसे भी पढ़ें : 7 साल के इशांक ने रचा इतिहास, CM हेमंत ने किया सम्मानित

इसे भी पढ़ें : रांची के इस तालाब में समा गई कार, मातम में बदली खुशियां…

spot_img

Related articles:

इस रोज देशभर में दवा दुकानें रहेंगी बंद… जानें क्यों

Kohramlive : देशभर में आगामी 20 मई, बुधवार को...

कॉल कर एक करोड़ की डिमांड, पुलिस ने क्या किया… जानें

Dhanbad : धनबाद में “प्रिंस खान उर्फ छोटे सरकार”...

7 साल के इशांक ने रचा इतिहास, CM हेमंत ने किया सम्मानित

Ranchi : रांची का सात साल का नन्हा तैराक...

रांची के इस तालाब में समा गई कार, मातम में बदली खुशियां…

Ranchi : रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र में देर...