spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

लापता मुंडा जब मिला तो चीख पड़े घरवाले, देखें क्यों…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chaibasa(Rajeev Singh) : बीते 13 मई को घर से लापता हुए मुंडा मार्शल ओडेया की हत्या कर दी गई। 36 साल के मुंडा का घर चाईबासा के टेबो थाना क्षेत्र के जिराय में है। पुलिस ने उसकी हत्या के इल्जाम में 4 लोगों को धरा है। मामले में पुलिस ने बताया की 13 मई को मुंडा मार्शल ओडेया के घरवालों ने उसके लापता होने की खबर थाने में दी थी। जिसके बाद टेक्निकल सेल ने मुंडा मार्शल का मोबाइल नंबर ट्रेस किया। मिले इनपुट पर पुलिस को सुखराम प्रधान उर्फ सेगा पर शक हुआ। पुलिस ने सुखराम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। कड़ाई से पूछताछ में सुखराम टूट गया और उसने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि अपने साले के कहने पर उसने आपसी विवाद के चलते 13 मई को ही मुंडा की चाकू और लाठी-डंडे से मारकर हत्या कर दी। इस काम में उसका साथ सुरेश प्रधान, करम सिंह हेम्ब्रोम और मूला हेम्ब्रोम उर्फ गार्ड ने दिया। हत्या के बाद इन लोगों ने लाश को कराईकेला थाना के चिगिंदा के जंगल में छुपा दिया।

कराईकेला पुलिस ने सुखराम की निशानदेही पर शव को उक्त जगह से बरामद कर लिया। वहीं हत्या में इस्तेमाल लोहे का धारदार चाकू और लकड़ी का डंडा भी जब्त कर लिया। वहीं गिरफ्तार सुखराम और उसके साथियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इनकी गिरफ़्तारी में कराईकेला के थानेदार दीपक क्रिएसन, टेबो के थानेदार सुबोध सिंह मुण्डा, SI पिन्टु कुमार, SI जितेन्द्र टुडू, SI गोपाल कुमार और कराईकेला थाना एवं टेबो थाना सशस्त्र बल शामिल थे।

इसे भी पढ़ें : सुप्रीमो दिनेश गोप को ले NIA पहुंची खूंटी, फिर क्या हुआ देखें…

इसे भी पढ़ें :2 हजार का लालच लेकर नाबालिगों से कराता था यह काम, देखें क्या…

इसे भी पढ़ें :एक साथ चली गई 6 मजदूरों की जान… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : काल के गाल में समा गये दो जवान युवक, देखें कैसे…

इसे भी पढ़ें : आपके मोबाइल नंबर को लेकर सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला… देखें क्या

इसे भी पढ़ें : अगले 3 दिनों तक आंधी तूफान, बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट

इसे भी पढ़ें :‘आज की तारीख इतिहास के ललाट पर अमिट हस्ताक्षर’

इसे भी पढ़ें :ऐसे हुआ रांची में UPSC का एग्जाम, देखें

इसे भी पढ़ें :मछली लुटेरों का क्या हुआ हाल, देखें…

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...

चौपारण में वन सुरक्षा के लिये बन रहे 6 हजार पिलर, लग गया ये आरोप…

Chouparan : बंजर वनभूमि को फिर से हरियाली से...

झारखंड में मतदाताओं को केवल प्री-फिल्ड फॉर्म और फोटो देना होगा…

Ranchi : झारखंड के करोड़ों मतदाताओं के लिये राहत...