Kohramlive : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नए संसद भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘हर देश की विकास यात्रा में कुछ पल ऐसे आते हैं जो हमेशा के लिए अमर हो जाते हैं। कुछ तारीखें, समय के ललाट पर इतिहास का अमिट हस्तक्षर बन जाती है। 28 मई 2023 का यह दिन ऐसा ही शुभ दिन है। देश आजादी के 75 साल होने पर अमृत महोत्सव मना रहा है, इस अवसर पर देश को यह नया संसद भवन उपहार में मिला है। आज सुबह ही संसद भवन में सर्वधर्म पंथ प्रार्थना हुई। मैं सभी देशवासियों को इसकी बहुत बहुत बधाई देता हूं। यह सिर्फ एक भवन नहीं है, यह 140 करोड़ भारतीयों का प्रतिबिंब है।’
‘यह संसद देश की जिस आबादी का प्रतिनिधित्व करती है, जो रूक जाता है,उसका भाग्य भी रूक जाता है, जो चलता जाता है उसका भाग्य बुलंदियों को छूता है, इसलिए चलते रहो, चलते रहो। गुलामी के बाद भारत ने बहुत कुछ खोकर नई यात्रा शुरू की थी। वो यात्रा कई उतार -चढ़ाव से भरी रही, कई चुनौतियों से पार पाते हुए वह यात्रा आजादी के अमृतकाल में पहुंच गई है। आजादी का यह अमृतकाल देश को नई दिशा देने का अमृतकाल है, यह अंसख्य आशंकाओं को पूरा करने का अमृतकाल है। मुक्त मात्र भूमि को नवीन प्रण चाहिए, नवीन पर्व के लिए नवीन प्रण चाहिए….. इसलिए भारत के भविष्य को उज्जवल बनाने वाली इस कार्यस्थली को भी उतना ही नवीन, आधुनिक होना चाहिए। ‘
इसे भी पढ़ें : नई नवेली दुल्हन के सामने पति की निर्मम ह’त्या, फिर जो हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें : साहिबगंज में गंगा में नहाने के गए तीन दोस्त, एक हुआ लापता…
इसे भी पढ़ें : अगले 5 दिनों तक आंधी- बारिश, इन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट
इसे भी पढ़ें :14 थानों के SHO समेत 29 इंस्पेक्टरों का Transfer, 6 DSP भी बदले
इसे भी पढ़ें :झारखंड में अगले 24 घंटे में बरसेंगे बादल, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
इसे भी पढ़ें :हिस्ट्रीशीटर को ठोक डाला, देखें…
इसे भी पढ़ें :रांची में बाइक चोर के बड़े रैकेट का खुलासा… देखें
इसे भी पढ़ें :दो मासूम बच्चों की मां सुमा को जीने नहीं दिया गया… देखें वीडियो




