spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

ऐसे हुआ रांची में UPSC का एग्जाम, देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रविवार को राजधानी रांची में संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली द्वारा सिविल सेवा (प्रा०) परीक्षा, 2023 का आयोजन किया गया था। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए थे। यह परीक्षा रांची के 56 केंद्रो में आयोजित की गई थी। UPSC की इस परीक्षा को दो शिफ़्टों में आयोजित किया गया था। पहली शिफ्ट सुबह साढ़े 9 से साढ़े 11 बजे तक तथा दूसरी शिफ्ट 2:30 से साढ़े 4:30 बजे तक थी। रांची में कुल 26054 परीक्षार्थियों ने यह एग्ज़ाम दिया। सभी परीक्षा केन्द्रों पर एक-एक स्थानीय निरीक्षी पदाधिकारी, एक-एक सहायक पर्यवेक्षक, एक-एक दण्डाधिकारी एवं पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी।

रांची केन्द्र पर कुल 26054 परीक्षार्थियों में से कुल 14409 परीक्षार्थी प्रथम पाली में एवं कुल 14,304 परीक्षार्थी द्वितीय पाली में उपस्थित हुए। परीक्षा कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई। एतदर्थ आयोग द्वारा दिये गये निदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु ठोस व्यवस्था की गई थी।

परीक्षा केन्द्र के अन्दर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रोनिक उपकरण ले जाना वर्जित था। इसे सुनिश्चित करने हेतु महिला एवं पुरुष पुलिस कर्मियों द्वारा क्रमशः महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों की जाँच करने के बाद ही परीक्षार्थी परीक्षा उपकेन्द्र में प्रवेश कर पाये। उनके निजी सामानों को रखने का उचित प्रबंध किया गया था।

परीक्षा के सफल एवं निर्विघ्न आयोजन हेतु आयोग ने तीन वरीय पदाधिकारियों अबुबक्कर सिद्दीख पी० भा०प्र०से०, प्रशांत कुमार, भा०प्र०से० एवं जितेन्द्र कुमार सिंह, भा०प्र०से० को प्रेक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त किया था। इनके अतिरिक्त आयोग द्वारा दो निरीक्षी पदाधिकारी नीरज कुमार, उप सचिव एवं डी०के०मीणा, अवर सचिव की प्रतिनियुक्ति की गई थी।

परीक्षा के सफल संचालन हेतु एतदर्थ समन्वयी पर्यवेक्षक के रूप में नामित अमिताभ कौशल, भा०प्र० से०, सचिव, खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा अतिरिक्त सतर्कता बरतने हेतु परीक्षा के आयोजन हेतु प्रतिनियुक्त केन्द्राधीक्षकों, स्थानीय निरीक्षी पदाधिकारियों, सहायक समन्वयी पर्यवेक्षकों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ दिनांक 22.05.2023 एवं 26.05.2023 को बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया था। परीक्षा के सफल आयोजन में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआ।

इसे भी पढ़ें : नई नवेली दुल्हन के सामने पति की निर्मम ह’त्या, फिर जो हुआ… देखें

इसे भी पढ़ें : साहिबगंज में गंगा में नहाने के गए तीन दोस्त, एक हुआ लापता…

इसे भी पढ़ें : अगले 5 दिनों तक आंधी- बारिश, इन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट

इसे भी पढ़ें :14 थानों के SHO समेत 29 इंस्पेक्टरों का Transfer, 6 DSP भी बदले

इसे भी पढ़ें :झारखंड में अगले 24 घंटे में बरसेंगे बादल, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट

इसे भी पढ़ें :हिस्ट्रीशीटर को ठोक डाला, देखें…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...