Chouparan : बीच रास्ते से मछली लदे पिकअप वैन(WB73E1562) को लूट लेने वाले 5 बदमाशों को पुलिस ने धर लिया है। मछली लूटने की वारदात बीती रात हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र के जिटी रोड में हुई थी। मछली लुटेरे एक बलेनो(JH02AY6020) में सवार थे। पिकअप वैन के उपचालक प्रदीप ढीबर ने पुलिस को बताया कि बीती रात वे लोग पश्चिम बंगाल से मछली लोड कर पटना जा रहे थे। तभी केंदुआ मोड़ के पास से अपराधी पीछा करने लगे। मछली लदे पिकअप वैन को बदमाशों ने सियरकोनी के पास ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद चालक को मारपीट कर बेहोश कर दिया। फिर उसे भी डरा-हड़काकर गाड़ी को अपने क़ब्ज़े में ले लिया। इसके बाद उन बदमाशों में से एक ने ख़ुद पिकअप वैन का स्टेरिंग सँभाला और ईंटखोरी की तरफ निकल गये। SP ने इस कांड को गम्भीरता से लिया। उन्होंने एक स्पेशल टीम बनाई। गठित टीम ने महज़ दो घंटे में इस कांड का ख़ुलासा कर बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस ने उनके पास से लूटा गया पिकअप वैन, बलेनो कार और 4 मोबाइल जब्त किए है। गिरफ़्तार लोगों में मिथिलेश कुमार, अनिल नारायण गुप्ता, सरवन कुमार, सूरज कुमार और नीतीश कुमार दाँगी शामिल है। यह सभी चतरा और हजारीबाग के रहने वाले है।
इसे भी पढ़ें : नई नवेली दुल्हन के सामने पति की निर्मम ह’त्या, फिर जो हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें : साहिबगंज में गंगा में नहाने के गए तीन दोस्त, एक हुआ लापता…
इसे भी पढ़ें : अगले 5 दिनों तक आंधी- बारिश, इन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट
इसे भी पढ़ें :14 थानों के SHO समेत 29 इंस्पेक्टरों का Transfer, 6 DSP भी बदले
इसे भी पढ़ें :झारखंड में अगले 24 घंटे में बरसेंगे बादल, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
इसे भी पढ़ें :हिस्ट्रीशीटर को ठोक डाला, देखें…
इसे भी पढ़ें :रांची में बाइक चोर के बड़े रैकेट का खुलासा… देखें
इसे भी पढ़ें :दो मासूम बच्चों की मां सुमा को जीने नहीं दिया गया… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :सदर अस्पताल का OPD वार्ड अचानक धधकने लगा, देखें…












