Ranchi (Rupam) : बार-बार फोन आ रहा था, मगर निशा रिसीव नहीं कर रही थी। लगातार बज रहे फोन की रिंग सुनकर पास के कमरे में रहने वाली लड़की को शक हुआ। उसने जैसे ही दरवाजे को पुस किया, अवाक रह गई। कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे पर निशा झूल रही थी। वह भागे-भागे मकान मालकिन के पास गई। कहा… भाभी गजब हो गया। मेरे बगल वाले कमरे में रहने वाली लड़की ने फांसी लगा ली। दोनों भागी-भागी नीचे आईं। जो कुछ देखा हैरान रह गईं। सबसे पहले अपने पति राकेश सिंह को फोन कर घटना की जानकारी दी। घर पहुंचे राकेश तुरंत अरगोड़ा थाना पहुंचे और पुलिस को सबकुछ बताया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे कमरे को खंगाला। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आधार कार्ड मिला, जिसपर नाम निशा कुमारी, पता चान्हो का सिलगाई लिखा हुआ है। पुलिस ने बॉडी को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को घटना की सूचना दी। पुलिस को दिये अपने बयान में परिजनों ने बताया कि करीब डेढ़ साल से निशा का उनसे कोई संपर्क नहीं था। पुलिस पूरे मामले की गहराई से छानबीन में जुट गई है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे सुसाइड मान रही है। सुनें क्या बोले मकान मालिक राकेश सिंह और अरगोड़ा थानेदार विनोद कुमार…
Read More :डीएसपी ने थानेदारों के लिए जारी किया ये फरमान
Read More :सपा ने खोला वादों का पिटारा, अखिलेश बोले…
Read More :UP में BJP का मेनिफेस्टो जारी, देखिए वादों के पिटारे से क्या-क्या निकला…
Read More : इंस्ट्रक्टर के 2504 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन…
Read More : गुमला की जवान लड़की रांची के हरमू में इस हाल में मिली
Read More : टहलने निकले लोग रह गये हक्का-बक्का, जानें क्यों…
Read More : महाभारत के “भीम” का निधन, ऐसा था जलवा
Read More : “जब कभी भी सुनोगे गीत मेरे”…याद कर जाओगे…देखें वीडियो
Read More : फिर लहूलुहान हुए कई बाल कैदी… देखिये कैसे क्या हुआ
Read More : सदा के लिए खामोश हो गई स्वर सरस्वती, जानिये लता के जीवन की खास बातें…
Read More : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आग का गोला बनी कार, जिंदा जले 3 लोग






