“जब कभी भी सु‍नोगे गीत मेरे”…याद कर जाओगे…देखें वीडियो

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI (ARTI GUPTA /RAJESH SINGH): तुम मुझे यूं भूला न पाओगे। लता दीदी का यह गाना आज सबके जेहन में बस गय। लता दीदी को यूं कोई नहीं भूला पायेगा। उनके गाये गाने आज अमर हो गये। 28 सितम्बर, 1929 को मध्यप्रदेश के इंदौर में रंगमंच गायक दीनानाथ मंगेशकर के घर जन्‍मी बच्‍ची सुरों की देवी बन गई। 5 साल की उम्र से ही संगीत का ककहारा पढ़ने लगी। 13 साल की उमर में पिता का साया 1942 में सिर से उठ गया। तब वह बिल्‍कुल टूट चुकी थी। पिता के दोस्‍त मास्‍टर विनायक दामोदर कर्नाटकी ने इनके परिवार को संभाला और लता मंगेशकर को एक सिंगर बनाने में मदद की। करियर के शुरुआत में लता मंगेशकर को रिजेक्‍ट कर दिया गया था। उस दौर में इंडस्‍ट्री में भारी आवाज वाले सिंगर्स का दबदबा था। नूर जहां और शमशाद बेगम जैसी भारी आवाज वाली सिंगर्स को लोग पसंद करते थे। पतली आवाज की वजह से लता को मौका नहीं मिला। मराठी फिल्म से प्ले बैक सिंगर के तौर पर डेब्यू किया। लेकिन उनका डेब्यू गाना कभी रिलीज नहीं हो पाया।

Read More :  फिर लहूलुहान हुए कई बाल कैदी… देखिये कैसे क्या हुआ

Read More :  सदा के लिए खामोश हो गई स्‍वर सरस्‍वती, जानिये लता के जीवन की खास बातें…

मगर यहीं से उनके प्लेबैक सिंगिंग का करियर शुरू हो गया। 1946 में ‘आपकी सेवा में’ नाम की एक फिल्‍म रिलीज हुई, जिसमें लता मंगेशकर ने ‘पा लागूं कर जोरी’ गीत गाया और यहीं से लोग लता की आवाज को पसंद करने लगे। म्यूजिक डायरेक्टर गुलाम हैदर ने लता मंगेशकर को पहला ब्रेक दिया था। फिल्म ‘मजबूर’ में ‘दिल मेरा तोड़ा, कहीं का ना छोड़ा’ गीत गाने का मौका मिला और लता हर दिल अजीज बन गई। इसके बाद लता रूकी नहीं, एक के बाद एक लगातार हिट गाने गाती चली गई। शहीदों के लिए जब उन्‍होंने “ऐ मेरे वतन के लोगों” गाना गाया तो आम से लेकर खास तक लगभग सभी लोगों की आंखें भर आई। लता ने करीब सात दशक तक अपनी सुरीली आवाज से लोगों के दिलों पर राज किया। उन्‍होंने 25 भाषाओं में 50,000 से भी ज्यादा गीत गाये है। अपने करियर में लता दीदी को भारत रत्‍न, पद्म भूषण, पद्म विभूषण, दादा साहेब फाल्‍के पुरस्‍कार, लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड जैसे कई सम्‍मान से नवाजा गया। वह ज्‍यादा पढ़ लिख नहीं पाईं, पर देश-विदेश के 6 यूनिवर्सिटी से उन्‍हें डॉक्‍टरेट की उपाधि मिली।

लता दीदी की दरियादिली और देश प्रेम ऐसी कि कभी किसी की मदद से पीछे नहीं हटी। साल 1983 में भारतीय टीम जब विश्‍व चैंपियन बनी थी, तो बोर्ड के पास खिलाड़ियों को इनाम देने के लिए पैसे नहीं थे। बोर्ड के अध्यक्ष एनकेपी साल्वे ने इस मुश्किल घड़ी में दीदी से मदद मांगी। तब दिल्ली में लता मंगेशकर ने कॉन्सर्ट किया और इससे कमाये 20 लाख रुपये बीसीसीआई को दे दिये थे। वह क्रिकेट की बहुत बड़ी फैन थी। सचिन उनके चहेते खिलाड़ी थे।
वहीं 26 नवंबर 1987 राजस्‍थान में अकाल पीड़ितों की मदद के लिए उन्होंने जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में प्रोग्राम कर पैसे इकट्ठा किये। भूखे पेट 26 गाने गाये। इस शो से 1 करोड़ 1 लाख रुपए की कमाई हुई जिसका चेक सीएम को अकाल पीडि़तों की मदद के लिए दे दिया।

लता दीदी बीते कुछ महीनों से बीमार चल रही थी। उनका इलाज मुंबई के ब्रिज कैंडी अस्‍पताल में चल रहा था। डॉक्‍टरों के अनुसार उनकी हालत में सुधार भी हुआ था। पर बीते 5 फरवरी को उनकी हालत फिर बिगड़ गई। उन्‍हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट करना पड़ा। वहीं 6 फरवरी यानी आज सुब‍ह करीब साढ़े 8 बजे उन्‍होंने अंतिम सांस ली। वह सुरों की देवी मां सरस्‍वती के विदाई के दिन हम सब से विदा लेकर चली गई। राजकीय सम्‍मान के साथ मुंबई के शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्‍कार किया गया। भाई हृदयनाथ मंगेशकर के बेटे आदित्य ने उन्‍हें मुखाग्नि दी। पीएम नरेंद्र मोदी, पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, महाराष्‍ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे समेत राजनीति और बॉलीवुड की कई हस्तियां शिवाजी पार्क पहुंची। उनका दर्शन कर उन्‍हें श्रद्धांजलि दी। उनका यूं जाना देश ही नहीं विदेश के भी अनगिनत फैंस को अंदर से झकझोर गया।

Read More : भारत रत्‍न लता मंगेशकर पंचतत्‍व में विलीन, हर आंख नम

Read More : इन बैंकों ने बदले कई नियम, जान लें ग्राहक…

Read More : सबको रूला गई स्‍वर कोकिला लता मंगेशकर

Read More :  सदा के लिए खामोश हो गई स्‍वर सरस्‍वती, जानिये लता के जीवन की खास बातें…

Read More :  2 माह की बेटी और मां को देखकर हक्का- बक्का रह गए लोग, कहा…

Read More : इस कंपनी के विज्ञापन में न्यूड मॉडल को लेकर मचा बवाल, देखें…

Read More : रिकॉर्ड 5वीं बार Under-19 World Cup विजेता बनी टीम इंडिया, इस रणनीति से मिली जीत

Read More : सबको रूला गई स्‍वर कोकिला लता मंगेशकर

Read More : “दहलीज” में दिखेगी झारखंडी प्रतिभा : वाई के मिश्रा

Read More : सील हो गया पलामू का हील वेव अस्‍पताल, देखें क्‍यों….

Read More : पत्नी के साथ गया था बाजार, जंगल में इस हाल में मिला पति

Read More : राहुल गांधी ने किया बड़ा वादा, सरकार बनी तो 500 से कम में देंगे सिलेंडर

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक और झटका, ब्रेड भी हुई महंगी… जानें कितनी

Kohramlive : महंगाई की मार अब सीधे किचन तक...

एक हफ्ते में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें नया रेट

Kohramlive : देश में महंगाई से जूझ रही जनता...

CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला, प्रिंसिपल पर मुकदमे की मंजूरी…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में चर्चित आरजी कर मेडिकल...

मोबाइल पर आती थी धमकी, फिर धरा गया सिरफिरा…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव में पिछले कई दिनों...

Paytm का नया ‘Pocket Money’ फीचर लॉन्च, कंट्रोल रहेगा मम्मी-पापा के पास…

Kohramlive : घर में अक्सर एक आवाज गूंजती है, ...