spot_img

UP में BJP का मेनिफेस्‍टो जारी, देखिए वादों के पिटारे से क्या-क्या निकला…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने मंगलवार को अपना मेनिफेस्‍टो संकल्प पत्र के रूप में जारी कर दिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सीएम योगी ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमतीनगर में लोक कल्याण संकल्प पत्र जारी करते हुए पार्टी की प्राथमिकताएं बताई। घोषणापत्र के साथ-साथ बीजेपी ने ‘कर के दिखाया है’ नाम से नया चुनावी गाना भी लॉन्च किया। बीजेपी ने अपने घोषणपत्र में महिला को फ्री स्कूटी, लैपटॉप, फ्री सिंचाई समेत कई वादे किए। कुछ वादे इस प्रकार हैं-

  • किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली।
  • कॉलेज जाने जाने वाली हर महिलाओं को फ्री स्कूटी।
  • फ्री लैपटॉप वितरण।
  • गन्ना किसानों को 15 दिन के अंदर भुगतान देरी होने पर ब्याज सहित भुगतान।
  • होली और दीपावली में उज्जवला के लाभार्थियों को दो फ्री सिलेंडर।
  • गरीब परिवार की बेटी बेटा को ₹100000 आर्थिक मदद ।
  • हर विधवा और निराश्रित महिला को 1500 प्रति माह पेंशन।
  • यूपीएससी समय सभी सरकारी नौकरियों में महिलाओं की संख्या दुगनी।
  • कन्या सुमंगला योजना को 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार।
  • 1 करोड़ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 1 लाख रुपय तक का न्यूनतम दर पर लोन।

हर वादा को पूरा किया गया: योगी

सीएम योगी ने कहा कि अब हर बेटी स्कूल जाती है। प्रदेश पूरी तरह दंगामुक्त हो चुका है। सीएम योगी ने कहा कि हर वादा को पूरा किया गया। योजनाओं को देने में कोई भेदभाव नहीं किया। 5 वर्ष पहले भी बीजेपी ने संकल्प पत्र इसी सभा कक्ष में रखा था। पीएम मोदी के नेतृत्व में जो कहा था करके दिखाया। जो कहेंगे करके दिखाएंगे।  मौके पर गृह मंत्री अमित शाह के साथ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रभारी केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, सह प्रभारी केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष सुरेश खन्ना मंच पर मौजूद रहे।

Read More :BSF में निकली बंपर वैकेंसी, 10वीं पास जल्द करें आवेदन, 69100 होगी सैलरी

Read More : इंस्ट्रक्टर के 2504 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन…

Read More : गुमला की जवान लड़की रांची के हरमू में इस हाल में मिली

Read More : टहलने निकले लोग रह गये हक्‍का-बक्‍का, जानें क्‍यों…

Read More : महाभारत के “भीम” का निधन, ऐसा था जलवा

Read More :   “जब कभी भी सु‍नोगे गीत मेरे”…याद कर जाओगे…देखें वीडियो

Read More :  फिर लहूलुहान हुए कई बाल कैदी… देखिये कैसे क्या हुआ

Read More :  सदा के लिए खामोश हो गई स्‍वर सरस्‍वती, जानिये लता के जीवन की खास बातें…

Read More :  पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आग का गोला बनी कार, जिंदा जले 3 लोग

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अगर टिकट कन्फर्म नहीं तो घबरायें नहीं, जान लें ये तरीका…

Kohramlive : अगर आपको अचानक ट्रेन से यात्रा करनी...

1 जुलाई से बदल जायेंगे ये 6 बड़े नियम, एक चूक बढ़ा सकती है परेशानी…

New Delhi : जुलाई की पहली तारीख करोड़ों लोगों...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...