सपा ने खोला वादों का पिटारा, अखिलेश बोले…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को चुनावी घोषणा पत्र जारी किया।  समाजवादी वचन पत्र नाम से जारी इस संकल्प पत्र की टैग लाइन ‘सत्य वचन, अटूट वादा’ रखा गया है।  इसके मुताबिक यूपी में सपा सरकार बनने पर किसानों का कर्ज माफ करने के लिए कानून बनाया जाएगा। आंदोलन में मारे गए किसानों के परिजनों को 25 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। प्राथमिक शिक्षा को गुणवत्ता पूर्ण बनाने के लिए हर जिले में मॉडल स्कूल खोले जाएंगे। 12वीं पास सभी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप दिया जाएगा।

किसानों को ऋण मुक्‍त बनाने के लिए बनेगा कानून

किसानों की सभी फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदा जाएगा। गन्ना किसानों का भुगतान 15 दिन में कर दिया जाएगा। किसानों को 4 साल के भीतर यानी 2025 तक कर्ज मुक्त बनाया जाएगा। ऋण मुक्ति कानून लाया जाएगा। किसान आंदोलन में शहीदों के परिजनों को 25 लाख रुपए की मदद और उनकी याद में स्मारक बनाए जाएंगे। दो एकड़ से कम भूमि वाले किसानों को 2 बोरी डीएपी और 5 बोरी यूरिया खाद मुफ्त दी जाएगी।

सभी बीपीएल परिवारों को दो एलवीजी सिंलेंडर मुफ्त

गरीबी रेखा से नीचे ( BPL) परिवारों सभी दो पहिया वाहन मालिकों को हर महीने एक लीटर पेट्रोल और ऑटो चालकों को प्रति माह 3 लीटर पेट्रोल और 6 किलो सीएनजी मुफ्त दी जाएगी। सभी बीपीएल परिवारों को दो एलपीजी सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे।  महिलाओं को सरकारी नौकरी में 33 प्रतिशत आरक्षण। लड़की के 12वीं पास करने के बाद 36 हजार रुपए की एकमुश्त राशि दी जाएगी.।

बीपीएल महिलाओं को 18 हजार रुपए सालाना पेंशन 

बीपीएल महिलाओं को सालाना 18 हजार पेंशन मिलेगी। महिलाओं को समाजवादी कैंटीन और किराना स्टोर खाले जाएंगे, जिसमें गरीबों को राशन और जरूरी सामान मिलेगा। कैंटीनों में 10 रुपए में थाली मिलेगी।  सभी गांव कस्बों में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था और फ्री वाईफाई जोन बनाए जाएंगे।  यूपी dial 100 को दोबारा तकनीक से जोड़कर मजबूत किया जाएगा। दलितों और महिलाओं के विरुद्ध हेट क्राइम पर कड़ी कानून होगा।
सभी गरीबों को मुफ्त इलाज मिलेगा।
Read More :BSF में निकली बंपर वैकेंसी, 10वीं पास जल्द करें आवेदन, 69100 होगी सैलरी

Read More : इंस्ट्रक्टर के 2504 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन…

Read More : गुमला की जवान लड़की रांची के हरमू में इस हाल में मिली

Read More : टहलने निकले लोग रह गये हक्‍का-बक्‍का, जानें क्‍यों…

Read More : महाभारत के “भीम” का निधन, ऐसा था जलवा

Read More :   “जब कभी भी सु‍नोगे गीत मेरे”…याद कर जाओगे…देखें वीडियो

Read More :  फिर लहूलुहान हुए कई बाल कैदी… देखिये कैसे क्या हुआ

Read More :  सदा के लिए खामोश हो गई स्‍वर सरस्‍वती, जानिये लता के जीवन की खास बातें…

Read More :  पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आग का गोला बनी कार, जिंदा जले 3 लोग

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

PM मोदी की बड़ी अपील, एक साल नो गोल्ड, पेट्रोल-डीजल पर कंट्रोल

Kohramlive : सिकंदराबाद की तपती दोपहर में PM नरेंद्र...

PM मोदी के दौरे से पहले हाई अलर्ट, कार्यक्रम स्थल के पास मिला…

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे से...

विजय बने CM, शपथ में सबसे चर्चित पल रहा ये…

Kohramlive : तमिलनाडु में TVK प्रमुख जोसेफ विजय ने...

20 गाड़ियों से पहुंचे ED अफसर, रेड के बाद मंत्री अरेस्ट…

Punjab : पंजाब की राजनीति में शनिवार को बड़ा...

देश को मिले नये CDS और नौसेना प्रमुख… जानें कौन

Kohramlive : देश की सैन्य व्यवस्था में बड़ा बदलाव...