Ranchi (Rupam) : राजधानी के डुमरदगा स्थित बाल सुधार गृह में आज जमकर बवाल हुआ। छोटी सी बात पर शुरू हुई नोकझोंक मारपीट तक पहुंच गई। दो गुटों में बंटे बाल कैदियों में हिंसक झड़प हुई। किसी का सिर फटा तो किसी को चेहरे पर चोट आई। वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें छुड़ा कर अलग किया, लेकिन तबतक कई कैदी लहूलुहान हो चुके थे। कुल 13 बाल कैदियों को इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है।
हिंसक झड़प की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जख्मी बाल कैदियों के परिवार वाले भागे-भागे रिम्स पहुंचे। सभी की रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों का आरोप है कि कैदियों के साथ अंदर मारपीट तो होता ही है। वहीं उनके साथ बहुत गलत काम भी होता है।
यहां याद दिला दें कि बीते साल बाल सुधार गृह के अंदर के मारपीट का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में देखा गया था कि कुछ दबंग टाइप के बाल कैदी दूसरे कैदी को बेरहमी से पीट रहे थे। पिटाई का वीडियो उनके घर भेज कर पैसों की मांग करते थे। एक बाल कैदी की मां इशरत ने इल्जाम लागाया था कि पैसे नहीं देने और शिकायत करने के बाद उसके बेटे को कंबल ओढ़ा कर रजाई की तरह धुन दिया गया। उसे रिम्स में भर्ती कराना पड़ा था। वहीं, मारपीट का डरावना वीडियो भेजकर बाल कैदियों के परिवार वालों से पैसा मांगने और नहीं देने पर फिर से बेरहमी से उनकी पिटाई करने के मामले को बाल संरक्षण आयोग ने गंभीरता से लिया था। बीते 11 जनवरी को रजिस्ट्रार अन्नू चौधरी के नेतृत्व में आयोग की एक टीम दिल्ली से रांची पहुंची थी। टीम ने रांची के डुमरदगा स्थित बाल सुधार गृह और रिम्स के कैदी वार्ड का निरीक्षण किया था। बाल कैदियों और उनके परिजनों से भी बात भी की थी। साथ ही संप्रेषण गृह के अधिकारियों के साथ मोरहाबादी स्थित गेस्ट हाउस में बैठक की थी। इंचार्ज देवी प्रसाद समेत कई अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ की गई थी। रिपोर्ट तैयार करने की बात कह कर लौट गये थे। आयोग के दौरे से बाल सुधार गृह के अधिकारियों और कर्मियों में हड़कंप मचा गया था।
इधर, आज हुई हिंसक झड़प की फैली खबर के बाद कई थानों की पुलिस, कई अधिकारी और सदर डीएसपी प्रभात रंजन बरवार संप्रेषण गृह पहुंचे। पूरे मामले की जानकारी ली। सदर डीएसपी ने कहा कि संप्रेषण गृह में जो भी ट्रबल मेकर हैं, उन्हें चिन्हित किया जा रहा है। साथ ही उन्हें भी आइडेंटिफाई किया जा रहा जो दोबारा यहां पहुंचे हैं और जिनकी उम्र 18 साल हो चुकी है। जल्द ही आडेंटिफाई कर उन्हें दूसरे बाल सुधार गृह में शिफ्ट किया जायेगा। ऊपर दिए गए वीडियो में देखें क्या बोले जख्मी बाल कैदियों के परिवारवाले और सदर डीएसपी प्रभात रंजन बरवार
Read More : सबको रूला गई स्वर कोकिला लता मंगेशकर
Read More : सदा के लिए खामोश हो गई स्वर सरस्वती, जानिये लता के जीवन की खास बातें…
Read More : 2 माह की बेटी और मां को देखकर हक्का- बक्का रह गए लोग, कहा…
Read More : इस कंपनी के विज्ञापन में न्यूड मॉडल को लेकर मचा बवाल, देखें…
Read More : रिकॉर्ड 5वीं बार Under-19 World Cup विजेता बनी टीम इंडिया, इस रणनीति से मिली जीत
Read More : सबको रूला गई स्वर कोकिला लता मंगेशकर
Read More : “दहलीज” में दिखेगी झारखंडी प्रतिभा : वाई के मिश्रा
Read More : सील हो गया पलामू का हील वेव अस्पताल, देखें क्यों….
Read More : पत्नी के साथ गया था बाजार, जंगल में इस हाल में मिला पति
Read More : राहुल गांधी ने किया बड़ा वादा, सरकार बनी तो 500 से कम में देंगे सिलेंडर






