spot_img

यह कैसी भक्ति, ताजमहल में शिवपूजा, शिव का अपमान, जानें दोषी कौन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : पूरे देश में गुरुवार को महाशिवरात्रि पर्व की धूम है। भोले भंडारी का दिन। हिन्‍दू आस्‍था की चरम अवस्‍था का दिन। ऐसे में आगरा में ताजमहल में शिव पूजा करने की खबर हिन्‍दुत्‍व की भावना को चोट पहुंचाती है। इस कृत्‍य से भगवान शिव का अपमान होता है। भक्ति शर्मसार होती है। ऐसे कृत्‍य के आरोप में हिंदूवादी संगठन की एक महिला पदाधिकारी और दो कार्यकर्ताओं को सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्‍योरिटी फोर्स (सीआईएसएफ) यानी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने पकड़ लिया। बता दें कि बीते दिनों ताजमहल परिसर में एक संगठन ने हनुमान चालीसा का पाठ किया था।

इसे भी पढ़ें :दिल की सेहत को संतुलित रखता है बाजरे का आटा, जानें अन्‍य खासियत

तेजो महालय मानकर की गई आराधना

जान लें कि हिंदूवादी संगठन ने महाशिवरात्रि पर गुरुवार की सुबह ताजमहल को तेजो महालय मानते हुए आराधना की। सेंट्रल टैंक के पास डायना बेंच पर हिंदू महासभा की प्रांतीय अध्यक्ष मीना दिवाकर विधि-विधान से आरती करने लगीं। इसी दौरान सीआईएसएफ के जवानों ने उन्हें पकड़ लिया। मीना दिवाकर के साथ दो और कार्यकर्ता पकड़े गए हैं। सीआईएसएफ ने तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उनको हिरासत में लेकर ताजगंज थाने आई। इस सूचना पर हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट और जिला अध्यक्ष रौनक ठाकुर समेत कार्यकर्ता ताजगंज थाने पहुंच गए।

इसे भी पढ़ें :कॉफी फेशियल से पाएं चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो, जानें क्या है सही तरीका…

चल रहा शाहजहां का उर्स

गौरतलब है कि अभी ताजमहल में तीन दिवसीय शाहजहां का उर्स चल रहा है। नियमानुसार ताजमहल में परंपरागत जुमे की नमाज और शाहजहां के उर्स के अलावा किसी अन्य धार्मिक गतिविधि पर प्रतिबंध है।

इसे भी पढ़ें :महाशिवरात्रि‍ पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, बोल बम से गूंजा मंदिर परिसर

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...