धनबाद : धनबाद में 10 हजार रिश्वत लेते अंचल विभाग के रेवेन्यू सब इंस्पेक्टर मुनींद्र झा को ACB ने गिरफ्तार किया है। रेवेन्यू सब इंस्पेक्टर जमीन म्यूटेशन करने के एवज में 30 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था। शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत मिलने पर ACB की टीम ने गुरूवार को मुनींद्र को रंगे हाथ दबोच लिया।
शिकायतकर्ता रोशन लाल अग्रवाल के अनुसार, अंचल कार्यालय में पदस्थापित मुनीन्द्र झा उनके भूली की एक जमीन के म्यूटेशन के एवज में 30 हजार की रिश्वत मांग की थी। इसकी शिकायत उन्होंने ACB से की।
ACB की टीम ने मामले की सच्चाई जानने के लिए रणनीति बनाई। इसके बाद गुरुवार की सुबह शहर के कार्मिक नगर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के पास से मुनींद्र झा के आवास पर शिकायतकर्ता को पैसों के साथ भेजा गया। जैसे ही एसआई मुनींद्र झा ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम ली, ACB की टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया। यहां यद दिला दें कि साल 2016 में भी मुनींद्र झा को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया था।
इसे भी पढ़ें : आगरा में स्कॉर्पियो और कंटेनर आपस में टकराई, बिहार के 7 और झारखंड के 2 लोगों की मौत
इसे भी पढ़ें : सिपाही के खिलाफ थाना पहुंची प्रेमिका, हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद हुआ ये…









