spot_img

मुंबई के जॉगर्स पार्क से मिला Mysterious Monolith, हर कोई हैरान…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

मोनोलिथ शब्द पिछले कुछ दिनों से खूब चर्चा में है. पूरी दुनिया में मोनोलिथ को लेकर बात हो रही है। दरअसल मोनोलिथ एक चमकीला और रहस्यमयी धातु है, जो दुनिया के कई देशों में देखा जा रहा है, इसके मिलने से दुनिया के तमाम लोग हैरान हैं। भारत में भी इसे लेकर काफी उत्सुकता है, पहले गुजरात और अब मुंबई के जॉगर्स पार्क में मोनोलिथ पाए जाने की बात हो रही है ।

मुंबई के पार्क में दिखा चमचमाता हुआ मोनोलिथ

अब मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित जॉगर्स पार्क में एक मेटल का मोनोलिथ पाए जाने की खबर सामने आई है । न्यूज एजेंसी पीटीआई ने भी बताया है कि दुनिया में कई जगहों पर दिखने और फिर गायब होने वाला मोनोलिथ जॉगर्स पार्क में देखा गया है।  इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर खूब बातें हो रही हैं। 

गुजरात से भी आई थी मोनोलिथ मिलने की खबर

इससे पहले इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात के अहमदाबाद में एक स्ट्रक्चर जिसे मोनोलिथ कहा जा रहा है वो सिंफोनी फॉरेस्ट पार्क में मिला था। जैसे मोनोलिथ दुनिया में पाए जा रहे हैं, ये भी ठीक उसी तरह का बताया गया, जिसके तीन कोने हैं और ये चमकदार मेटल का बना हुआ है। 

आर्टिस्ट ने बनाया था स्ट्रक्चर

लेकिन इस मोनोलिथ का रहस्य ज्यादा देर तक टिका नहीं रह सका. पार्क को तैयार करने वाली एक प्राइवेट कंपनी ने बताया है कि ये उन्होंने ही बनाए हैं।  इंडियन एक्स्प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक जिस आर्टिस्ट ने इन्हें बनाया है, वो अपना नाम उजागर नहीं करना चाहता है। बता दें कि अमेरिका, ब्रिटेन, रोमानिया जैसे तमाम देशों में इस तरह के तमाम स्ट्रक्चर पाए जा रहे हैं।  जो यहां सुर्खियों का कारण बने हुए हैं।  जो भी लोग इन्हें देख रहे हैं वो अपनी अलग थ्योरी दे रहे हैं।  हालांकि अब तक ये साफ नहीं हुआ है कि ये किसने और क्यों बनाई हैं। 

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

किसानों के लिये बेहतर मौका… जानें

Kohramlive : किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिहाज...

अनन्या के शेयर की ये तस्वीरें, फैंस बोले बेहद क्यूट…

 Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अक्सर अपने फैंस...

अवनीत कौर ने शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

Kohramlive : सोशल मीडिया सेंसेशन अवनीत कौर ने अपने...

कृति सेनन ने इंस्टा पर शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन आये दिन चर्चा...

जैकलीन ने गोल्डन आउटफिट में बिखेरा जलवा…

Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज पहली बार कान्स...