spot_img
spot_img
spot_img

कॉफी फेशियल से पाएं चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो, जानें क्या है सही तरीका…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : आप अपने चेहरे का निखार वापस लाने के लिए कई महंगे प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं, कई बार ऐसा होता है कि स्किन केयर रूटीन फॉलो करने के बाद भी आपकी स्किन रौनक खोने लगती है। लेकिन फिर भी आपके चेहरे पर पहले जैसा ग्लो फील नहीं करते हैं, आपको भी ऐसी ही परेशानी है तो आज हम आपको ऐसा जबरदस्त नेचुरल फेशियल बता रहे हैं। वो है कॉफी फेशियल जिससे कई स्किन प्रॉब्लम्स से एक बार में काफी हद तक छुटकारा मिल जाएगा।

कॉफी फेशियल कैसे करें 

एक कटोरी में 1 चम्मच कॉफी पाउडर लें। अब उसमें थोड़ा सा चावल का आटा मिलाएं। चावल का आटा आप मार्केट से खरीद सकती हैं। आप चाहें तो चावल को पीसकर भी उसका आटा बना सकती हैं। अब इसमें 2 चम्मच कच्चा दूध, एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिलाएं। इन सारी सामग्रियां अच्छे से मिलाकर चेहरे और गर्दन पर स्क्रब करें। करीब 10 मिनट तक चेहरे के प्रेशर प्वॉइंट पर स्क्रब करते हुए मसाज करें।

अब सादे पानी से चेहरे को धो लें। आप बची हुई सामग्री का इस्तेमाल फेस पैक की तरह भी कर सकती हैं। बची हुई सामग्री को चेहरे पर फेस पैक की तरह लगाएं और सूखने के बाद पानी से धो लें। हफ्ते में 4 दिन ये पैक लगाने से आपका चेहरा बिल्कुल खिल उठेगा।

कॉफी है फायदेमंद 

कॉफी में एंटी एजिंग प्रॉपटी होती है, जो उम्र से पहले चेहरे पर झुर्रियां, ब्लैक पैच जैसी समस्याओं को दूर करती है। साथ ही इसमें ब्लीचिंग प्रॉपटी भी होती है, जो चेहरे से डेड स्किन हटाकर इसे ग्लोइंग बनाती है। कॉफी में क्लोरोजेनिक एसिड पाया जाता है, जो वजन घटाने के प्रोसेस को स्पीड देता है। यह शरीर में ग्लूकोज बनाने को धीमा कर देता है। अगर डायबिटीज के रोगी बिना शुगर ऐड किए ब्लैक कॉफी पीते हैं, तो उन्हें ब्लड में मौजूद ग्लूकोज का स्तर कम करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें :मां का दूध शिशु के लिए है इम्युनिटी बूस्‍टर, जानें कैसे

इसे भी पढ़ें :पोषक तत्‍वों से भरपूर होता है लहसुन, जानें इसके सेवन के…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बच्चे हों या बुजुर्ग, ये 5 योगासन बदल सकते हैं आपकी सेहत…

Kohramlive : भागदौड़ भरी जिंदगी, बढ़ता तनाव और बिगड़ती...

उठते ही चाय की चुस्की? आपकी सेहत पर पड़ सकती है भारी…

Kohramlive : भारत में लाखों लोगों की सुबह की...

चीनी छोड़िये, इन 5 चीजों से बढ़ाइये मिठास और सेहत…

Kohramlive : सुबह की चाय हो, मिठाई हो या...

सुबह उठते ही भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वर्ना…

Kohramlive : कहते हैं कि सुबह की शुरुआत जैसी...

धूप नहीं सेंकते तो थाली में शामिल करें ये 5 चीजें, मिलेगा बड़ा फायदा…

Kohramlive : भागदौड़ भरी जिंदगी, घंटों ऑफिस में बैठकर...