कोहराम लाइव डेस्क : टेक्नोलॉजी ने हमारी लाइफ स्टाइल को बदल दिया है। तमाम सुविधाओं का हम आसानी से उपभोग कर रहे हैं। इसके साथ कुछ खराब आदतों के कारण सेहत संबंधी परेशानियां भी बढ़ी हैं। दिल की बीमारियों के मरीज बढ़ रहे हैं। तनाव और निराशा की वजह से दिल की सेहत पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है। ऐसे में बाजरे के आटे की भूमिका वाकई महत्वपूर्ण है। इसके साथ रागी का आटा भी हमारी सेहत के लिए महत्वपूर्ण है। बाजरा कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इससे दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है। यह दिल की सेहत को रखता है संतुलित। इसके अलावा ये मैग्नीशियम और पोटैशियम का भी अच्छा सोर्स है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मददगार है।
इसे भी पढ़ें :झूला झूल रही बच्ची के गले में फंसा फंदा और फिर …
जोड़ों की समस्या से निजात
बाजरा और रागी दो ऐसे अनाज हैं, जिनमें प्रोटीन, डायटरी फाइबर, विटामिन और आवश्यक पोषक तत्व मौजूद होते हैं। रागी और बाजरा के आटे की रोटी खाने से जोड़ों की समस्या से राहत मिलती है।
इसे भी पढ़ें :दिनदहाड़े मोबाइल दुकान के स्टाफ को मारी गोली, 7 लाख लूटकर फरार
सूजन कम करने में भी सहायक
रागी और बाजरे के आटे में एंटी इंफ्लेमेंटरी गुए पाए जाते हैं, जो आर्थराइटिस की समस्या को दूर करते हैं। साथ ही यह सूजन को भी कम करता है। इसलिए सलाह दी जाती है कि जिन लोगों को आर्थराइटिस की समस्या है। उन्हें इन दोनों अनाज के आटे की रोटियों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें :टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने लगवाई कोवैक्सिन
अस्थियों को करता है मजबूत
बाजरा और रागी के आटे में कैल्शियम और फास्फोरस भरपूर मात्रा में होता है। इसके नियमित सेवन से हड्डियां मजबूत बनती हैं। यही वजह है कि कमजोर लोगों को बाजरा की रोटी खाने की सलाह दी जाती है।












