Saraikela (Vinod Kesari): जी-जान से चाहने वाले आशिक की हत्या की सूत्रधार निकली शादीशुदा सुष्मा। सुष्मा ने आशिक विक्रम को फोन किया। बड़े प्यार से कहा- आज घर आओ न, मिलने का बहुत मन कर रहा है। साजिश से अनजान विक्रम महतो प्रेमिका सुष्मा के एक बुलावे पर पहुंच गया उसके घर। जैसे ही वह सुष्मा के घर के अंदर घुसा- पहले से घात लगाये प्रेमिका के पति सतारी पूर्ति ने उसपर डंडे से हमला कर दिया। इसमें उसका साथ दिया उसके भाई मंगल सिंह पूर्ति और जय सिंह पूर्ति ने। तीनों ने मिलकर पहले विक्रम को जमकर लाठी-डंडे से पीटा, फिर उसी डंडे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। मर्डर के बाद बोरी में डालकर बैनर लपेट दिया। फिर रस्सी से बोरी को बांध पावर ग्रिड से कुछ दूर एक नाले में फेंक दिया। लाश को ठिकाना लगाने के लिए उनलोगों ने एक बाइक JH22 B- 7536 का इस्तेमाल किया। इस बात का खुलासा आज सरायकेला के एसडीपीओ हरविंदर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया। एसडीपीओ ने बताया कि सुष्मा और विक्रम के बीच अवैध संबंध था। जिसकी भनक सुष्मा के पति को लग गई थी। कई बार समझाने के बाद भी दोनों के मिलने-जुलने का सिलसिला नहीं रूका। तब सुष्मा के पति सतारी ने अपने भाईयों के साथ मिलकर विक्रम महतो को ठिकाने लगाने की ठानी। पत्नी को बोला- फोन कर उसे बुलाओ। गुस्साये पति और देवर का तेवर देख सुष्मा काफी डर गई। पति ने जैसा बोला- वैसा कर डाली।
बीते 25 मई को पुलिस को एक नाले से सड़ी-गली लाश मिली थी। लाश की पहचान एक निजी कंपनी में मजदूरी का काम करने वाले विक्रम कुमार महतो के रूप में हुई। विक्रम गोड्डा का रहनेवाला था। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को जब खंगाला गया तो सारा माजरा खुलकर सामने आ गया। पुलिस ने सबसे पहले प्रेमिका सुष्मा के पति सतारी पूर्ति को उठाया। कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गया और सारा राज उगल दिया। उसके स्वीकारोक्ति बयान पर पुलिस ने उसकी पत्नी सुष्मा, भाई मंगल सिंह पूर्ति और जय सिंह पूर्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को दिये अपने बयान में चारों ने गुनाह कबूल कर लिया है। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने मर्डर में इस्तेमाल, डंडा, रस्सी, बोरा, बैनर, छुरा और बाइक को बरामद कर लिया है। हत्या की यह सनसनीखेज वारदात सरायकेला के गम्हरिया थाना क्षेत्र की है। सुनें क्या बोले सरायकेला एसडीपीओ हरविंदर सिंह…
इसे भी पढ़ें : प्रेम भईया की बादशाहत गई, उड़ी “बाबा” की नींद… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : अफसरों की काली कमाई पर अय्याशी और फुटानी दिखी इनके आंगन… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : IAS पूजा मैडम की रिमांड अवधि क्या बढ़ी, एक पावरफुल IAS का परिवार दुबई टूर पर… देखें
इसे भी पढ़ें : चु म्मा मांगने वाला प्रिंसिपल सस्पेंड, देखिये और सुनिये कैसे मांग रहा था K iss
इसे भी पढ़ें : SP कोठी से महज 250 मीटर दूर 1 करोड़ का डाका… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : 10 लाख चाहिये तो चढ़ाईये 25 हजार का चढ़ावा, डरिये नहीं CCTV है शो-पीस
इसे भी पढ़ें : एक साथ प्रेग्नेंट, एक साथ डिलीवरी, बच्चे की लंबाई और वजन भी सेम, पढ़िये जुडवां बहनों से जुड़े रोचक तथ्य
इसे भी पढ़ें : Railway में निकली बंपर Vacancy, न परीक्षा न इंटरव्यू, 10वीं के मार्क्स पर होगा चयन
इसे भी पढ़ें : अब दर्शकों को देखने को नहीं मिलेगा ‘पुष्पा’ फिल्म का ब्रेस्ट टचिंग सीन, जानिए कारण














