Hazaribagh (Barhi) (Ritesh Gupta) : गाजियाबाद और दिल्ली के एक्टिव गांजा तस्कर हजारीबाग के बरही में धरा गये। गिरफ्तार तस्कर धनंजय सिंह, क्षितिज दीक्षित और सूरज झा एक लग्जरी कार के पीछे सीट में छुपा कर ले जा रहे थे। करीब 25 किलो गांजा बरामद की गई है। तस्करों ने कार के पीछे की सीट के नीचे एक बक्सा बना कर रखा था। उसी में गांजा के 14 पैकेट मिले। धनंजय वर्तमान में नॉर्थ दिल्ली के सुंदर नगर में रहता है। वैसे वह मूल रूप से मुजफ्फरपुर का रहनेवाला है। वहीं क्षितिज गाजियाबाद से शाहिबाबाद में रहता है। गिरफ्तार सूरज झा गाजियाबाद के दौलतपुर में हाउस नंबर 259 में रहता है। वैसे वह मूल रूप से सीतामढ़ी के बेलसंड का रहनेवाला है।
गिरफ्तार तीनों तस्करों ने हजारीबाग पुलिस के सामने कई राज उगले हैं। तीनों ने पुलिस को कुछ चौंकाने वाली जानकारियां दी है। सूत्रों के अनुसार दिल्ली और गाजियाबाद के नशे के सौदागरों का नेटवर्क का जाल इतना तगड़ा है कि उसे भेद पाना बहुत आसान नहीं है। हजारीबाग के पुलिस कप्तान मनोज रतन चोथे को इन तस्करों के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना पर एसपी चोथे ने बरही के एसडीपाओ नाजिर अख्तर और थानेदार ललित कुमार के नेतृत्व में एक स्पेशल पुलिस टीम बनाई। गठित टीम में सब इंस्पेक्टर आदित्य कुमार, ओम प्रकाश, एएसआई नवीन कुमार पांडेय, निरंजन सिंह शामिल थे। गठित टीम को भनक लगी कि गांजा तस्कर एक लग्जरी कार से हजारीबाग के बरही होते हुए भाग निकलने वाले हैं। बरही चौक पर चेकिंग लगा दी गई। एक संदेही गोल्डन रंग की एक मारूति सुजुकी SX4 कार (DL4CNA-2093) को रोकी गई। शुरूआती जांच में तस्करों ने पुलिस को पूरा चकमा देने का प्रयास किया। पुलिस ने जब पीछे की सीट को हटाया तो देखा वहां एक तिजोरी टाइप का बाक्स बना हुआ है। बाक्स खोलने पर उसे से 14 पैकेट गांजा मिले। इन एक्टिव तस्करों के बारे में पुलिस को कुछ दिन पहले गुप्त सूचना मिली थी।
इसे भी पढ़ें : बीच शहर में जमीन बनी जी का जंजाल, DIG की पहल पर क्या हुआ… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : स्कूल के बाहर अचानक चीखने चिल्लाने लगे स्टूडेंट्स… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : फिर एक्शन में ED, प्रेम प्रकाश के 16 ठिकानों पर मारा छापा, दो AK-47 मिले
इसे भी पढ़ें : जयनाथ को रांची के सिपाही राधे ने बनाया था नामी गुंडा… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : पेट्रोल पंप पर खूब मची हाय तौबा, क्यों… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : इंजीनियर के घर में रुपयों की खदान, कैश गिनने के लिए मशीनें मंगवानी पड़ीं















