spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

 झारखंड बंद में कहीं बाजार बंद तो कहीं चक्का जाम…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : JPSC-JSSC और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ विधानसभा घेराव के दौरान अभ्यर्थियों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में भाजपा ने मंगलवार को झारखंड बंद बुलाया। बंद का असर कई जिलों में देखने को मिला। कहीं दुकानों के शटर पहले ही गिर गये, तो कहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर बाजार बंद कराया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। रांची और हजारीबाग में बंद का असर अपेक्षाकृत व्यापक नजर आया। भाजपा नेताओं की अगुवाई में कार्यकर्ता सुबह से ही सड़कों पर उतर गये। कार्यकर्ता विभिन्न प्रतिष्ठानों को बंद कराते दिखाई दिये। कई दुकानदारों ने भी खुद अपनी दुकानें बंद रखीं। जमशेदपुर में ‘लाठीचार्ज’ के विरोध में बाजार बंद रहा।  जमशेदपुर में बंद का मिलाजुला असर देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ताओं ने छात्रों पर हुई कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में कई दुकानों को बंद कराया और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। शहर में पुलिस की मौजूदगी भी बढ़ाई गई, ताकि किसी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। रामगढ़ में सड़क पर उतरे कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक पर जाम कर दिया। वहीं, जोरदार प्रदर्शन किया। सुभाष चौक जाम कर दिये जाने के चलते यातायात प्रभावित हुआ और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों की मांगों पर कार्रवाई की मांग की। गढ़वा में भी बंद का असर दिखाई दिया। सुबह से ही भाजपा नेता और कार्यकर्ता रंका मोड़ घंटाघर के पास जुटे और सड़क पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने चौक को जाम कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। देवघर में भी भाजपा कार्यकर्ता सुबह से अलग-अलग चौक-चौराहों पर जुटे। पाकुड़ में बंद को सफल बनाने के दौरान पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। जामताड़ा में भी बंद का मिलाजुला असर रहा। भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक बाजार में पहुंचे और दुकानों को बंद कराया। इस दौरान सड़क पर नारेबाजी भी की गई। JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर भाजपा ने सरकार पर हमला बोला। बंद के दौरान कई जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के लिये पुलिस बल तैनात किया गया था। वहीं भाजपा कार्यकर्ता बंद को सफल बनाने के लिये लगातार बाजारों और प्रमुख चौक-चौराहों पर पहुंचते रहे।

इसे भी पढ़ें :

गांजा पीकर पायलट उड़ा रहा था फ्लाइट, ड्रग टेस्ट ने मचाया तहलका…

Delhi : आसमान में अचानक करीब 300 फीट नीचे...

विधानसभा में CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, परीक्षा होगी रद्द…

Ranchi : झारखंड के हजारों अभ्यर्थियों की नजर जिस...

लालकिले से पहली बार गूंजेगा राष्ट्रगीत, तोड़ने वालों को जेल…

Delhi : आजादी की 80वीं सालगिरह इस बार कुछ...

अब घर बैठे शिक्षक ले सकेंगे छुट्टी, कब से जानें…

Bihar : अब बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने...

ग्रामीणों ने CM योगी को खू’न से लिखा पत्र, क्या है फरियाद… जानें

UP : आगरा के एत्मादपुर तहसील क्षेत्र के खंदौली...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: