spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

जिसकी खातिर पति और घर छोड़ा, उसने ही मा’र दिया…

Date:

spot_img
spot_img

UP : कभी जिस रिश्ते को पाने के लिये दो लोग घर-परिवार छोड़कर दूर चले गये थे, वही रिश्ता आखिरकार एक खौफनाक अंत तक पहुंच गया। दादरा और नगर हवेली के सिलवासा में एक महिला की हत्या के मामले में फरार चल रहे संदेही गुनहगार ऋषभ कुमार सिंह को वाराणसी STF और सिलवासा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, ऋषभ ने अपनी प्रेमिका और बाद में पत्नी बनी छोटी उपाध्याय की हत्या कर शव को किराये के कमरे के बाथरूम में रखे एक ट्रॉली सूटकेस में बंद कर दिया था। वारदात के बाद वह सिलवासा से फरार होकर वाराणसी आ गया और यहां नाम बदलकर फैक्टरी में मजदूरी करने लगा। सोमवार को खुफिया सूचना के आधार पर उसे मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के चांदपुर औद्योगिक आस्थान से गिरफ्तार किया गया।

बाथरूम में पड़ा था सूटकेस, खोलते ही फैली दुर्गंध

बीते 3 अगस्त को सिलवासा के टोकर खड़ा क्षेत्र स्थित एक मकान में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब मकान मालिक ने कमरा खोला। कमरे से तेज दुर्गंध आ रही थी। दरवाजा खोलने के बाद बाथरूम में एक ट्रॉली सूटकेस मिला। उसे खोला गया तो अंदर प्लास्टिक से ढका महिला का शव था। शव करीब दो महीने पुराना बताया गया। पुलिस ने महिला की पहचान 21 साल की छोटी उपाध्याय के रूप में की, जो बिहार के नवादा की रहने वाली थी। पुलिस पूछताछ में सामने आई कहानी रिश्ते, परिवार और दबाव के बीच उलझी हुई है। बताया गया कि ऋषभ और छोटी एक-दूसरे से प्रेम करते थे। छोटी की पहले शादी हो चुकी थी, लेकिन इसके बावजूद दोनों का संबंध बना रहा। छोटी के कहने पर ऋषभ उसे लेकर दादरा और नगर हवेली चला गया। वहां दोनों ने शादी कर ली। लेकिन इस रिश्ते से दोनों परिवार नाराज थे। छोटी के परिवार ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया। दूसरी ओर, बिहार के नवादा के रोह थाने में छोटी को अगवा करने के आरोप में ऋषभ के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज थी। यानी जिस रिश्ते के लिए दोनों ने घर छोड़ा था, उसके आगे परिवार और कानून—दोनों की चुनौतियां खड़ी थीं।

9 जून की सुबह विवाद, शाम को हत्या का आरोप

STF की पूछताछ के मुताबिक, शादी के बाद छोटी लगातार ऋषभ पर गांव वापस चलने का दबाव बना रही थी। बीते 9 जून की सुबह दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इल्जाम है कि उसी दिन शाम को ऋषभ ने छोटी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को रस्सी से बांधा और ट्रॉली सूटकेस में बंद कर दिया। फिर कमरे पर ताला लगाया और सिलवासा छोड़कर फरार हो गया। हत्या के बाद ऋषभ सीधे वाराणसी आ गया। पुलिस के मुताबिक, यहां उसने अपनी पहचान छिपाने के लिये नाम बदल लिया और चांदपुर औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्टरी में मजदूरी करने लगा। इस बीच वाराणसी STF और सिलवासा पुलिस की टीम को आरोपी के वाराणसी में छिपे होने की सूचना मिली। इसके बाद टीम ने मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के चांदपुर औद्योगिक आस्थान स्थित शुभकामना रियल टेक में दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद ऋषभ को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया।इसके बाद अदालत से ट्रांजिट रिमांड मिलने पर सिलवासा पुलिस उसे दादरा और नगर हवेली ले गई, जहां मामले की आगे की जांच की जायेगी।

इसे भी पढ़ें :

गांजा पीकर पायलट उड़ा रहा था फ्लाइट, ड्रग टेस्ट ने मचाया तहलका…

Delhi : आसमान में अचानक करीब 300 फीट नीचे...

 झारखंड बंद में कहीं बाजार बंद तो कहीं चक्का जाम…

Ranchi : JPSC-JSSC और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...

विधानसभा में CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, परीक्षा होगी रद्द…

Ranchi : झारखंड के हजारों अभ्यर्थियों की नजर जिस...

लालकिले से पहली बार गूंजेगा राष्ट्रगीत, तोड़ने वालों को जेल…

Delhi : आजादी की 80वीं सालगिरह इस बार कुछ...

अब घर बैठे शिक्षक ले सकेंगे छुट्टी, कब से जानें…

Bihar : अब बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

गांजा पीकर पायलट उड़ा रहा था फ्लाइट, ड्रग टेस्ट ने मचाया तहलका…

Delhi : आसमान में अचानक करीब 300 फीट नीचे...

 झारखंड बंद में कहीं बाजार बंद तो कहीं चक्का जाम…

Ranchi : JPSC-JSSC और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...

विधानसभा में CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, परीक्षा होगी रद्द…

Ranchi : झारखंड के हजारों अभ्यर्थियों की नजर जिस...

लालकिले से पहली बार गूंजेगा राष्ट्रगीत, तोड़ने वालों को जेल…

Delhi : आजादी की 80वीं सालगिरह इस बार कुछ...

अब घर बैठे शिक्षक ले सकेंगे छुट्टी, कब से जानें…

Bihar : अब बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने...