spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

गांजा पीकर पायलट उड़ा रहा था फ्लाइट, ड्रग टेस्ट ने मचाया तहलका…

Date:

spot_img
spot_img

Delhi : आसमान में अचानक करीब 300 फीट नीचे आये विमान की घटना अभी जांच के घेरे में ही थी कि अब उससे जुड़ी एक और खबर ने विमानन जगत में हलचल बढ़ा दी है। Air India की Phuket-Delhi फ्लाइट AI2379 के पायलट-इन-कमांड का पोस्ट-फ्लाइट ड्रग टेस्ट पॉजिटिव आया है। मंगलवार को सामने आई रिपोर्टों के मुताबिक शुरुआती स्क्रीनिंग में साइकोएक्टिव पदार्थ की मौजूदगी का संकेत मिलने के बाद सैंपल को कन्फर्मेटरी जांच के लिये लैब भेजा गया था। दूसरी जांच में भी गांजा सेवन (मारिजुआना) की पुष्टि होने की बात सामने आई है। हालांकि, Air India ने अब तक टेस्ट रिपोर्ट पर आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। इसलिए ड्रग टेस्ट के नतीजे और 4 अगस्त की विमान घटना के बीच कोई सीधा संबंध है या नहीं, यह जांच पूरी होने तक कहना जल्दबाजी होगी।

पहले स्क्रीनिंग में आया था ‘नॉन-नेगेटिव’ रिजल्ट

4 अगस्त की घटना के बाद विमान के दोनों पायलटों की अनिवार्य पोस्ट-फ्लाइट साइकोएक्टिव सब्सटेंस स्क्रीनिंग हुई थी। रिपोर्टों के मुताबिक पायलट-इन-कमांड की शुरुआती जांच में परिणाम ‘नॉन-नेगेटिव’ आया। इसके बाद नियमानुसार सैंपल को विस्तृत और पुष्टि वाली जांच के लिए लैब भेजा गया। अब कन्फर्मेटरी टेस्ट भी पॉजिटिव आने की खबर है। इस घटनाक्रम के बाद विमानन सुरक्षा और पायलटों की ड्रग स्क्रीनिंग व्यवस्था को लेकर सवाल और गंभीर हो गये हैं।

आसमान में क्या हुआ था उस दिन?

4 अगस्त को Phuket से Delhi जा रही AI2379 उड़ान के दौरान विमान की ऊंचाई में अचानक करीब 300 फीट की कमी आई। विमान में 137 यात्री और आठ क्रू सदस्य सवार थे। घटना के बाद विमान ने अपनी उड़ान स्थिर की और सुरक्षित रूप से दिल्ली में लैंड किया। घटना में यात्रियों और क्रू के कुछ सदस्य घायल हुये थे। Air India ने घटना को उस समय उड़ान के दौरान हुये एक संक्षिप्त turbulence-related event से जोड़ते हुये विमान के सुरक्षित दिल्ली पहुंचने की जानकारी दी थी। वहीं, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इसे गंभीरता से लिया और जांच शुरू हुई।

इसे भी पढ़ें :

 झारखंड बंद में कहीं बाजार बंद तो कहीं चक्का जाम…

Ranchi : JPSC-JSSC और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...

विधानसभा में CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, परीक्षा होगी रद्द…

Ranchi : झारखंड के हजारों अभ्यर्थियों की नजर जिस...

लालकिले से पहली बार गूंजेगा राष्ट्रगीत, तोड़ने वालों को जेल…

Delhi : आजादी की 80वीं सालगिरह इस बार कुछ...

अब घर बैठे शिक्षक ले सकेंगे छुट्टी, कब से जानें…

Bihar : अब बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने...

ग्रामीणों ने CM योगी को खू’न से लिखा पत्र, क्या है फरियाद… जानें

UP : आगरा के एत्मादपुर तहसील क्षेत्र के खंदौली...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: