ढोल-नगाड़ों के साथ ‘महाकाल’ के दरवाजे पहुंची पुलिस…

Date:

spot_img

Palamu : पलामू के बहुचर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड में पुलिस ने फरार गुनहगारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शनिवार को पुलिस की टीम ढोल-नगाड़ों के साथ कुख्यात प्रदीप तिवारी उर्फ महाकाल समेत चार फरार आरोपियों के घर पहुंची और अदालत के आदेश पर इश्तेहार चिपका दिया। गौरतलब है कि बीते 25 अप्रैल को मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र से विनीत तिवारी का अपहरण कर लिया गया था। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। अगले ही दिन 26 अप्रैल को सदर थाना क्षेत्र के जोरकट इलाके से विनीत तिवारी का शव बरामद हुआ था। शव मिलने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया था। जांच के दौरान पुलिस ने इस मामले में प्रदीप तिवारी उर्फ महाकाल, राकेश तिवारी, प्रशांत तिवारी और रौशन तिवारी को आरोपी बनाया, लेकिन घटना के बाद से सभी फरार चल रहे हैं।

कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई

लगातार फरारी के कारण पुलिस ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। अनुसंधान के दौरान अदालत से इश्तेहार जारी कराने की अनुमति मिलने के बाद शनिवार को विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस टीम सबसे पहले कुख्यात आरोपी प्रदीप तिवारी उर्फ महाकाल के घर पहुंची। ढोल-नगाड़ों के बीच सार्वजनिक रूप से अदालत का आदेश पढ़कर सुनाया गया और घर पर इश्तेहार चिपकाया गया। न्यायालय की अनुमति के बाद सभी फरार आरोपियों के घरों पर इश्तेहार चिपकाया गया है। पुलिस ने आरोपियों को सार्वजनिक रूप से आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी है। यदि निर्धारित समय के भीतर वे सरेंडर नहीं करते हैं तो अगली कानूनी प्रक्रिया के तहत उनकी संपत्ति की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जायेगी। पुलिस के अनुसार जिन चार आरोपियों के घर इश्तेहार चिपकाया गया है, उनमें से दो टाउन थाना क्षेत्र और दो सदर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। इस कार्रवाई के दौरान सब इंस्पेक्टर चंद्रशेखर यादव, श्रीराम शर्मा समेत कई पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कानून हाथ में लिया तो सजा तय

New Delhi : 20 जुलाई के छात्र प्रदर्शन और...

7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का भी अलर्ट… जानें कहां

Kohramlive : जापान के क्यूशू क्षेत्र के कुमामोटो प्रांत...

सोये हुये मासूम के गले में घंटों लिपटा रहा नाग, वीडियो वायरल…

Bihar : बिहार के पटना से एक ऐसी घटना...

नक्सलवाद की टूटी कमर, 16 खूंखार माओवादियों ने डाले ह’थियार…

Ranchi : झारखंड में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे...

ED का बड़ा एक्शन, सुबह से ही ताबड़तोड़ छापेमारी…

Dhanbad : अवैध कोयला कारोबार पर ED ने बड़ा...