अचानक भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, अनेक दबे…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Delhi :  राजधानी दिल्ली से शनिवार की शाम एक दर्दनाक और दहला देने वाली खबर सामने आई। दक्षिण दिल्ली के साकेत स्थित सैदुलअजाइब इलाके में एक पांच मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग मलबे में तब्दील हो गई और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के वक्त आसपास मौजूद लोगों ने तेज धमाके जैसी आवाज सुनी। कुछ ही पलों में धूल का गुबार पूरे इलाके में फैल गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक शाम 7.44 बजे इमारत गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने तत्काल तीन वाटर टेंडर और एक IRT (इंसिडेंट रिस्पॉन्स टीम) को घटनास्थल के लिये रवाना किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुये बाद में एक अतिरिक्त वाटर टेंडर और लाइट वैन भी मौके पर भेजी गई।

मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इमारत के मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। इसी संभावना को देखते हुये राहत एवं बचाव अभियान युद्धस्तर पर चलाया गया। फायर सर्विस, पुलिस और अन्य आपदा राहत एजेंसियों की टीमें मलबे को हटाकर लोगों की तलाश में जुटी रहीं। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने किसी सरकारी मदद का इंतजार नहीं किया। स्थानीय युवाओं और निवासियों ने अपने स्तर पर मलबा हटाने और फंसे लोगों को निकालने का प्रयास शुरू कर दिया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद पूरे इलाके में चीख-पुकार और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई थी।

साकेत मेट्रो स्टेशन के पास हुआ हादसा

यह इमारत साकेत मेट्रो स्टेशन के नजदीक स्थित सैदुलअजाइब क्षेत्र में थी। व्यस्त इलाके में हुई इस घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गये, जिससे बचाव कार्य में भी चुनौतियां सामने आईं। खबर लिखे जाने तक किसी के हताहत होने या घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी। प्रशासन का पूरा ध्यान फिलहाल मलबे में फंसे लोगों को सही सलामत बाहर निकालने पर है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इमारत गिरने की वजह क्या थी। आशंका जताई जा रही है कि भवन की संरचनात्मक कमजोरी या निर्माण संबंधी खामियां इसकी वजह हो सकती हैं। हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही सामने आयेगा।

इसे भी पढ़ें : NTPC नॉर्थ करणपुरा का स्वच्छता पखवाड़ा खत्म…

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में मा’रकर पत्रकार का पैर तो’ड़ा…

इसे भी पढ़ें : ढोल-नगाड़ों के साथ ‘महाकाल’ के दरवाजे पहुंची पुलिस…

इसे भी पढ़ें : 40 साल की गौरवगाथा के बाद CDS अनिल चौहान ने ली विदाई, ये बोल गये…

इसे भी पढ़ें : रामगढ़ से दबोचा गया फर्जी सिम गैंग का खिलाड़ी, 44 लाख ठगे…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

5 लाख का ईनामी ‘महाकाल’ पुलिस के सामने झुका… देखें वीडियो

Ranchi : कभी जिसका नाम सुनकर गांवों में सन्नाटा...

NTPC नॉर्थ करणपुरा का स्वच्छता पखवाड़ा खत्म…

Chatra : स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बेहतर जीवन...

हजारीबाग में मा’रकर पत्रकार का पैर तो’ड़ा…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में...

ढोल-नगाड़ों के साथ ‘महाकाल’ के दरवाजे पहुंची पुलिस…

Palamu : पलामू के बहुचर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड में पुलिस...

40 साल की गौरवगाथा के बाद CDS अनिल चौहान ने ली विदाई, ये बोल गये…

Kohramlive : चार दशक से अधिक समय तक मातृभूमि...