NTPC नॉर्थ करणपुरा का स्वच्छता पखवाड़ा खत्म…

Date:

spot_img

Chatra : स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बेहतर जीवन की पहचान है। इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से NTPC नॉर्थ करणपुरा में 16 मई से चल रहा स्वच्छता पखवाड़ा 2026 शनिवार को वॉकथॉन और प्रभात फेरी के साथ पूरा हो गया। समापन अवसर पर NTPC परिसर में एक अलग ही उत्साह देखने को मिला। कर्मचारी, उनके परिवारजन और सहयोगी हाथों में स्वच्छता का संदेश लेकर निकले और स्वच्छ, स्वस्थ तथा हरित भारत के निर्माण का संकल्प दोहराया।

15 दिनों तक चला स्वच्छता का महाअभियान

स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान NTPC नॉर्थ करणपुरा परिसर और आसपास के क्षेत्रों में कई जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये। कर्मचारियों ने स्वच्छता अभियान, प्लॉगिंग और श्रमदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जगह-जगह साफ-सफाई कर लोगों को यह संदेश दिया गया कि स्वच्छ वातावरण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है।

नुक्कड़ नाटक से जगाई जागरूकता

ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता का संदेश पहुंचाने के लिये राजकीय +2 उच्च विद्यालय टंडवा, बस स्टैंड और अंबेडकर चौक में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। स्थानीय लोगों ने इन प्रस्तुतियों को खूब सराहा। कलाकारों ने मनोरंजक अंदाज में स्वच्छता, स्वास्थ्य और कचरा प्रबंधन का महत्व समझाया। पीएवी रहम में आयोजित जन-जागरूकता शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में लोगों को बताया गया कि साफ-सफाई केवल बीमारी से बचाव का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है।

स्वच्छता संवाद में स्वास्थ्य पर हुई चर्चा

पखवाड़ा के दौरान आयोजित “स्वच्छता संवाद” कार्यक्रम में डॉ. लक्ष्मी ने व्यक्तिगत स्वच्छता और स्वास्थ्य के बीच के गहरे संबंधों पर विस्तार से चर्चा की। वहीं सफाई कर्मियों के साथ आयोजित विशेष संवाद कार्यक्रम में उनके योगदान की सराहना की गई। इस दौरान यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता अभियान की सफलता में सफाई कर्मियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

‘वेस्ट टू वेल्थ’ ने दिखाई रचनात्मकता की झलक

स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान हस्ताक्षर अभियान, विभिन्न प्रतियोगिताओं और वसुंधरा लेडीज क्लब की ओर से आयोजित ‘वेस्ट टू वेल्थ’ प्रतियोगिता ने विशेष आकर्षण बटोरा। प्रतिभागियों ने बेकार वस्तुओं से उपयोगी सामग्री तैयार कर यह साबित किया कि कचरा भी संसाधन बन सकता है, यदि उसका सही प्रबंधन किया जाये। समापन समारोह में NTPC प्रबंधन ने कर्मचारियों, संविदा कर्मियों, सहयोगियों और उनके परिवारजनों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की। प्रबंधन ने कहा कि स्वच्छता को केवल विशेष अवसरों तक सीमित नहीं रखना चाहिये, बल्कि इसे जीवनशैली का हिस्सा बनाना आवश्यक है। वॉकथॉन के साथ समाप्त हुआ यह स्वच्छता पखवाड़ा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वच्छ, हरित और स्वस्थ भविष्य के लिये सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक बन गया। NTPC नॉर्थ करणपुरा ने एक बार फिर यह साबित किया कि जनसहभागिता और जागरूकता के जरिये स्वच्छ भारत अभियान को नई गति दी जा सकती है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कानून हाथ में लिया तो सजा तय

New Delhi : 20 जुलाई के छात्र प्रदर्शन और...

7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का भी अलर्ट… जानें कहां

Kohramlive : जापान के क्यूशू क्षेत्र के कुमामोटो प्रांत...

सोये हुये मासूम के गले में घंटों लिपटा रहा नाग, वीडियो वायरल…

Bihar : बिहार के पटना से एक ऐसी घटना...

नक्सलवाद की टूटी कमर, 16 खूंखार माओवादियों ने डाले ह’थियार…

Ranchi : झारखंड में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे...

ED का बड़ा एक्शन, सुबह से ही ताबड़तोड़ छापेमारी…

Dhanbad : अवैध कोयला कारोबार पर ED ने बड़ा...