हजारीबाग में मा’रकर पत्रकार का पैर तो’ड़ा…

Date:

spot_img

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में मेरु निवासी पत्रकार मोहम्मद शहाबुद्दीन पर पंचायत भवन में कातिलाना हमला किया गया। इस हमले में पत्रकार गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं, उनके परिवार के अन्य सदस्य भी चोटिल बताये जा रहे हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है। स्थानीय लोगों के अनुसार पंचायत स्तर पर विवाद सुलझाने के लिये बातचीत चल रही थी, तभी माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया और मामला हिंसा में बदल गया।

पंचायत में सुलह की कोशिश, फिर अचानक हमला

बताया जा रहा है कि किसी विवाद को लेकर पंचायत भवन में वार्ता आयोजित की गई थी। इसी दौरान पत्रकार मोहम्मद शहाबुद्दीन पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे उनका पैर फ्रैक्चर हो गया। घटना में उनके परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हुये हैं। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिये अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने पहले उनके घर में घुसकर मारपीट की। इसके बाद जब मामले के समाधान के लिये पंचायत बुलाई गई, तब पंचायत भवन में भी दोबारा हमला कर दिया गया। पीड़ित ने कई लोगों पर सुनियोजित तरीके से हमला करने का आरोप लगाया है।

CCTV में कैद हुई पूरी घटना

घटना को लेकर सबसे अहम पहलू यह है कि पंचायत भवन में लगे CCTV कैमरे में पूरी वारदात कैद होने की बात सामने आ रही है। स्थानीय लोग भी CCTV फुटेज के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिये अस्पताल भेजा। प्राथमिक कार्रवाई के तहत एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष से आवेदन प्राप्त होने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी। पत्रकार पर हुये हमले की खबर सामने आने के बाद पत्रकारिता जगत में भी आक्रोश देखा जा रहा है। स्थानीय पत्रकारों ने घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

खुशखबरी! गुरु पूर्णिमा पर CM सम्राट ने दी बड़ी सौगात… जानें

Bihar : बिहार में शिक्षक बनने का इंतजार कर...

भारतीय करेंसी पर नेपाल का बड़ा फैसला…

Kohramlive : नेपाल ने भारतीय करेंसी को लेकर बड़ा...

खू’न से लथपथ श’व, सनसनी…

Ramgarh : रामगढ़ के न्यू बगिया-दामोदर नदी रोड पर...

दूसरे दिन भी CID दफ्तर पहुंचे एल ख्यांग्ते

Ranchi : 14वीं JPSC पीटी परीक्षा में कथित अनियमितताओं...

खड़गे की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने जारी किया वारंट…

Kohramlive : पंजाब के संगरूर जिला कोर्ट ने कांग्रेस...