5 लाख का ईनामी ‘महाकाल’ पुलिस के सामने झुका… देखें वीडियो

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : कभी जिसका नाम सुनकर गांवों में सन्नाटा पसर जाता था, कभी जिसके डर से लोग शाम ढलते ही घरों के दरवाजे बंद कर लेते थे, वही कुख्यात अपराधी रामदेव उरांव उर्फ महाकाल आखिरकार कानून के सामने झुक गया। झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर 5 लाख रुपये के ईनामी अपराधी ने अपने दो साथियों के साथ पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। रांची और गुमला पुलिस की साझा कार्रवाई में यह बड़ी कामयाबी मिली है। आत्मसमर्पण के साथ ही इलाके में वर्षों से सक्रिय झांगुर ग्रुप को बड़ा झटका माना जा रहा है।

गुप्त सूचना ने खोला रास्ता, सीमा पर पहुंची पुलिस

शनिवार को रांची पुलिस कप्तान राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि झांगुर ग्रुप का सुप्रीमो रामदेव उरांव अपने साथियों के साथ गुमला-रांची सीमा क्षेत्र में घूम रहा है और आत्मसमर्पण की तैयारी में है। सूचना मिलते ही रांची के रूरल SP के निर्देशन में बेड़ो DSP दीपक कुमार के नेतृत्व में स्पेशल टीम बनाई गई। उधर गुमला पुलिस को भी इसी तरह की सूचना मिली, जिसके बाद दोनों जिलों की पुलिस टीमें सीमा क्षेत्र में एक्टिव हो गईं। जब संयुक्त पुलिस टीम गुमला-रांची सीमा पर पहुंची तो वहां मौजूद तीनों अपराधियों ने खुद को झांगुर ग्रुप का सदस्य बताते हुये आत्मसमर्पण की इच्छा जताई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार तीनों ने कहा कि वे अब अपराध की जिंदगी छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ना चाहते हैं। इसके बाद विधिवत प्रक्रिया पूरी कर उन्हें हिरासत में लिया गया। महाकाल के साथ प्रसाद उरांव एवं सुबास उरांव ने सरेंडर किया। ये दोनों गुमला के बिशुनपुर थाना क्षेत्र के देवरागानी गांव के रहनेवाले हैं। सरेंडर करने वाले अपराधियों ने एक स्वचालित हथियार, एक SLR, दो मैगजीन, 45 जिंदा गोलियां भी पुलिस के हवाले कर दिये।

महाकाल के नाम से कांपता था इलाका

आत्मसमर्पण करने वाला रामदेव उरांव उर्फ महाकाल झांगुर ग्रुप का सरगना माना जाता है। उस पर झारखंड पुलिस ने 5 लाख रुपये का ईनाम घोषित कर रखा था। गुमला, बिशुनपुर, घाघरा और आसपास के इलाकों में हत्या, अपहरण, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और संगठित अपराध के कई मामलों में उसका नाम सामने आता रहा है।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ विभिन्न थानों में करीब 29 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इसे भी पढ़ें : अचानक भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, अनेक दबे…

इसे भी पढ़ें : NTPC नॉर्थ करणपुरा का स्वच्छता पखवाड़ा खत्म…

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में मा’रकर पत्रकार का पैर तो’ड़ा…

इसे भी पढ़ें : ढोल-नगाड़ों के साथ ‘महाकाल’ के दरवाजे पहुंची पुलिस…

इसे भी पढ़ें : 40 साल की गौरवगाथा के बाद CDS अनिल चौहान ने ली विदाई, ये बोल गये…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अचानक भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, अनेक दबे…

Delhi :  राजधानी दिल्ली से शनिवार की शाम एक...

NTPC नॉर्थ करणपुरा का स्वच्छता पखवाड़ा खत्म…

Chatra : स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बेहतर जीवन...

हजारीबाग में मा’रकर पत्रकार का पैर तो’ड़ा…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में...

ढोल-नगाड़ों के साथ ‘महाकाल’ के दरवाजे पहुंची पुलिस…

Palamu : पलामू के बहुचर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड में पुलिस...

40 साल की गौरवगाथा के बाद CDS अनिल चौहान ने ली विदाई, ये बोल गये…

Kohramlive : चार दशक से अधिक समय तक मातृभूमि...