Deoghar: साइबर अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। हमले में दो एसआई समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गये। वहीं इस हमले में साइबर डीएसपी बाल-बाल बच गये। यह हमला देवघर के पथरगड्डा थाना के नावाडीह गांव में की गई।
साइबर थाने को सूचना मिली थी कि नावाडीह गांव के सीएसपी संचालक संतोष यादव का साइबर अपराधियों के साथ सांठगांठ है। सूचना को साइबर पुलिस ने गंभीरता से लिया। साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद के नेतृत्व में एक टीम संतोष को पकड़ने गई। पुलिस को देखते ही संतोष के घरवाले भड़क गये और पत्थरबाजी शुरू कर दी। जिसमें साइबर थाना के एसआई हरीश सिंह, आशीष कुमार, महिला पुलिस कर्मी शांति कुमारी, दीपेश कुमार, सपन कुमार मंडल और प्रदीप कुमार मंडल घायल हो गए। डीएसपी सुमित प्रसाद ने सूचना देकर अतिरिक्त पुलिस बल को मंगवाया। जिसके बाद पुलिस ने हमला के पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी को साइबर थाना के इंस्पेक्टर महेन्द्र दास के बयान पर पथरगड्डा थाने मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया। जेल जाने वालों में संतोष यादव, पिता सुखदेव यादव, मां बच्ची देवी, बहन ममता कुमारी और भाई शुभम यादव शामिल है।
इसे भी पढ़ें :गढ़वा पुलिस के हत्थे चढ़े तीन बदमाश, करते थे ये क्राइम
इसे भी पढ़ें :UPTET 2021 की परीक्षा कल, बिना इसके नहीं मिलेगी एंट्री
इसे भी पढ़ें :ANIL KAPOOR के एक वीडियो ने फैंस की बढ़ाई चिंता, लिखा…
इसे भी पढ़ें :वकील की शादी का आनोखा कार्ड हुआ वायरल, देखें…
इसे भी पढ़ें :चहल की वाइफ ने विराट कोहली-को सिखाया डांस, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :कोरोना के नए स्ट्रेन ने बढ़ाई चिंता, UK ने 6 देशों के लिए उड़ानें रद्द की
इसे भी पढ़ें :चंद गद्दारों ने BSF और CRPF पर लगाया कलंक का टीका, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :खतरे की घंटी : सरकार ने सभी राज्यों को किया अलर्ट, जानिये वजह…








