KohramLive Desk (Guwahati) : सोशल मीडिया पर एक शादी का कार्ड तेजी से वायरल हो रहा है। यह वायरल शादी का कार्ड संविधान पर आधारित है। इसे गुवाहाटी के वकील अजय शर्मा और प्रोफेसर पूजा शर्मा ने अपनी शादी का न्यौता देने के लिए छपवाया है। उनकी शादी 28 नवंबर को होने वाली है। वहीं रिसेप्शन 1 दिसंबर को होगा।
वायरल हो चुके इश शादी के कार्ड का कैप्शन है, ‘In The Beautiful Court of Life’। अनोखे कार्ड के एक हिस्से में लिखा है ‘Notice of Wedding Reception’, जिसके नीचे न्याय का तराजू बना है, जिस पर दुल्हा-दुल्हन का नाम है, जिसे समानता के प्रतीक के रूप में दिखाया गया है। कार्ड में आगे उन कानूनों का जिक्र है, जो उन्हें विवाह का अधिकार प्रदान करते हैं। कार्ड में लिखा है- ‘विवाह का अधिकार भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत जीवन के अधिकार का एक घटक है, इसलिए मेरे लिए इस मौलिक अधिकार का उपयोग करने का समय आ गया है।’।
कार्ड में मूलभूत अधिकारों का जिक्र करते हुए आगे लिखा गया, ‘मैं अनुच्छेद 19 (i) (बी) (शांति से और बिना हथियारों के इकट्ठा होने का अधिकार) के तहत आपकी कृपापूर्ण उपस्थिति का अनुरोध करता हूं और आपका आशीर्वाद चाहता हूं।
कार्ड के अंत में लिखा है- ‘हिंदू विवाह अधिनियम 1955 के तहत, हमने एक साथ मिलकर 28 नवंबर को शादी करने का फैसला किया है और अपने जीवन के बाकी हिस्सों में बिना किसी अनुचित प्रभाव के स्वतंत्र रूप से प्यार में रहने के लिए सहमति व्यक्त की है। जब वकीलों की शादी होती है, तो वे ‘हां’ नहीं कहते हैं, वे कहते हैं, ‘हम नियम और शर्तों को स्वीकार करते हैं।
Iska invitation padhke CLAT ka aadha syllabus cover hogya https://t.co/Uu1YjF9ujT
— Ceo of correct opinions (@SabChungusSi) November 24, 2021
Pandit ki jagah judge ko baitha lo https://t.co/RiHulP7q0j
— Just Take It💉🇮🇳 (@kbt1802) November 24, 2021
wedding ke liye bula rahe hai ki law padha rahe hai. 🙄 https://t.co/RQIqL4mKqG
— 🌻 (@yashi82) November 24, 2021
इसे भी पढ़ें :चंद गद्दारों ने BSF और CRPF पर लगाया कलंक का टीका, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :खतरे की घंटी : सरकार ने सभी राज्यों को किया अलर्ट, जानिये वजह…
इसे भी पढ़ें :JPSC का Cut off marks जारी, जानिए किस वर्ग के लिए कितना PERCENT
इसे भी पढ़ें :गुमला में माओवादियों ने थाना भवन को उड़ाया, पर्चा में लिखा…
इसे भी पढ़ें : BREAKING : प्रिंस खान ने ली नन्हे खान की हत्या की जिम्मेदारी, कहा- 6 महीने में खत्म कर देगा… (Video)
इसे भी पढ़ें : बोकारो में मिली लड़की की कटी मुड़ी, धर खोजने में जुटी पुलिस…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बैंक मैनेजर के सीने में ऐसे दाग दी गोली, देखें CCTV फुटेज
इसे भी पढ़ें : छठी मईया पर क्या बोल गये नाइजीरियन कैदी, देखें वीडियो












