spot_img

चंद गद्दारों ने BSF और CRPF पर लगाया कलंक का टीका, देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi (Bhawna/Sanjay) : रातों-रात लखपति होने की चाह में गिने चुने चंद गद्दार BSF और CRPF के दामन पर कलंक का ऐसा टीका लगा गये कि उसे धुलना बहुत आसान नहीं। ये वैसे गद्दार हैं, जिनके कंधे पर बार्डर और पुलवामा जैसे जगहों की हिफाजत की जिम्मेदारी थी, पर बिक गये अवैध हथियार के सौदागरों के हाथ। किसी ने नौकरी छोड़ इस काले धंथे को अपनाया, तो कोई भगोड़ा बनकर। हाय तौबा तब मच गई जब बार्डर की सुरक्षा का इंचार्ज बीएसएफ का हवलदार कार्तिक बेहरा अवैध हथियारों का सबसे बड़ा सौदागर निकला।

कार्तिक के पास से अवैध 8 हजार 304 जिंदा गोलियां बरामद की गई। वहीं मध्यप्रदेश के बुराहनपुर और महाराष्ट्र के बुलढाणा में सक्रिय हथियार तस्करों के पास से उम्दा किस्म के 14 नाइन एमएम पिस्टल और 21 मैगजिन मिली। इन गद्दार BSF और CRPF के जवानों का सीधा ताल्लुकात पूरे देशभर में सक्रिय उग्रवादी संगठन और संगठित आपराधिक गिरोह के सुप्रीमो के साथ है। बम,गोला, बारूद से लेकर अत्याधुनिक हथियार इंसास, एके 47 और नाइन एमएम पिस्टल तक की सप्लाई बेखौफ और बेखटके करते हैं।

इनका नेटवर्क इतना तगड़ा था कि उसे भेद पाना बेहद ही मुश्किल था। झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा और आईजी अभियान अमोल वेणुकांत होमकर तक जब यह बातें पहुंची तो दोनों ने इनकी कमर की हड्डी तोड़ देने की ठान ली। चाहे अपराधी कोई हो। इस काम में झारखंड के तेज तर्रार एटीएस की पुलिस अधिकारियों और जवानों को लगाया गया। बीते एक माह के अभियान में एटीएस ने पूरे संजाल का खुलासा करते हुये कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया। इन्हें अलग अलग जगहों से पकड़ा गया।

बिहार, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और पंजाब में ताबड़तोड़ छापामारी कर सबसे पहले सीआरपीएफ 182 के जवान अविनाश कुमार उर्फ चुन्नू शर्मा को गया के इमामगंज से गिरफ्तार किया। चुन्नू शर्मा की निशानदेही पर पटना के बेनीपुर से ऋषि कुमार और मुजफ्फरपुर के सिमरी गांव के पंकज कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया। पंकज वर्तमान में धनबाद के आजादनगर भूली में रहता था। एटीएस ने इनके पास से इंसास रायफल की 405 जिंदा गोलियां बरामद की। इसके बाद एटीएस ने बिहार एसटीएफ की मदद से 17 नवम्बर को अरुण कुमार सिंह सारण से गिरफ्तार किया। अरुण ने 116 बटालियन बीएसएफ से वीआरएस लेकर इस काली दुनिया में कदम रखा। इसके बाद पंजाब के फिरोजपुर से बीएसएफ 116 बटालियन के कोत प्रभारी कार्तिक बेहरा को गिरफ्तार किया। वह हथियार तस्कर का किंग पीन है।

इस पूरे नेटवर्क का खुलासा करने में एटीएस के एएसपी कपिल चौधरी, डीएसपी आशुतोष कुमार सत्यम, भोला प्रसाद सिंह, ज्ञान रंजन, मनोज कुमार महतो, पुलिस इंस्पेक्टर अरविन्द कुमार, लव कुमार सिंह, बबलू कुमार, असीत कुमार सिंह, संतोष कुमार, शिव नारायण किसान, संजय दास, रोहित कुमार सिंह, विश्वजीत कुमार एवं अरुण कुमार की सराहनीय भूमिका रही। झारखंड एटीएस की यह बेहतरीन कामयाबी है। सुनें क्या बोले, आईजी अभियान अमोल वेणुकांत होमकर और एटीएस एसपी प्रशांत आनंद…

इसे भी पढ़ें : वाह रे गुगल स्टूडेंट… नकल कर के क्या लिख दिया ANSWER SHEET में…पढ़ें वायरल कॉपी

इसे भी पढ़ें :LPG सिलेंडर पर चाहिए SUBSIDY, फटाफट करें यह काम

इसे भी पढ़ें :CORONA BLAST : मिलिट्री ऑफिसर्स मिले कोरोना संक्रमित

इसे भी पढ़ें :अब WHATSAPP यूजर खुद बना पाएंगे स्टिकर, जानें कैसे

इसे भी पढ़ें :बारिश के कारण आसमान छू रही सब्जियों की कीमत, टमाटर इतने रुपये किलो

इसे भी पढ़ें : JPSC का Cut off marks जारी, जानिए किस वर्ग के लिए कितना PERCENT

इसे भी पढ़ें :BREAKING : प्रिंस खान ने ली नन्हे खान की हत्या की जिम्मेदारी, कहा- 6 महीने में खत्म कर देगा… (Video)

इसे भी पढ़ें :छठी मईया पर क्या बोल गये नाइजीरियन कैदी, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :पत्रकारों का बीमा करायेगी हेमंत सरकार, 5 लाख रुपए का होगा ग्रुप इंश्योरेंस

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

Ranchi : रांची में 21 जगह निषेधाज्ञा, जानें कहां और कब…

Ranchi में 3 मई को होने वाली NEET-UG परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित