kohramlive desk : एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कोरोना का कहर अभी तक खत्म नहीं हुआ है। कोरोना का एक नया वेरीएंट पाया गया है। दावा किया जा रहा है की दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस का नया वैरिएंट मिला है। मुद्दे की बात ये है कि इसकी वजह से पूरे देश 100 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इस वैरिएंट के सामने आने के बाद दक्षिण अफ्रीका की सरकार निजी लेबोरेट्रीज के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर इस वैरिएंट से संक्रमित लोगों की खोजबीन कर रही है। अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि यह कितना खतरनाक है। लेकिन दक्षिण अफ्रीका की द नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर कम्यूनिकेबल डिजीस (NICD) के मुताबिक यह संक्रामक हो सकता है। इधर, भारत सरकार के स्वास्थ्य सचिव ने निर्देश जारी किया है कि भारत आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की सघन कोरोना जांच की जाए। NICD ने बताया कि इस नए कोरोना वायरस वैरिएंट का नाम है B.1.1.529। दक्षिण अफ्रीका की सरकार ने NGS-SA के सदस्य सरकारी प्रयोगशालाओं और निजी प्रयोगशालाओं को तत्काल जीनोम सिक्वेंसिंग करने की सलाह दी है। ताकि यह पता चल सके कि यह वैरिएंट कितना संक्रामक, कितना खतरनाक है।
BREAKING NEWS: We confirm that through collaborative efforts with private laboratories and the NGS-SA members, a new COVID-19 variant, B.1.1.529, has been detected in South Africa. Read more here https://t.co/0ht7nmMkJg
— NICD (@nicd_sa) November 25, 2021
भारत सरकार के स्वास्थ्य सचिव ने कहा
भारत सरकार के स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर कहा है कि कोरोना के नए वैरिएंट के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। वीजा संबंधी और देश में आने संबंधी छूट की स्थिति में इससे देश में स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। इसलिए सभी राज्य बाहर देशों से आने वाले सभी यात्रियों की सख्त जांच करें NICD के एक्टिंग एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रो. एड्रियन पुरेन ने कहा कि हमें दक्षिण अफ्रीका में नए वैरिएंट मिलने की वजह से कोई हैरानी नहीं है। हालांकि अभी डेटा बहुत सीमित है, लेकिन हमारे स्वास्थ्यकर्मी और साइंटिस्ट लगातार काम कर रहे हैं। वो ये पता करने की कोशिश कर रहे हैं कि ये वैरिएंट कहां से शुरु हुआ। कहां से फैला और यह कितना नुकसान पहुंचा सकता है। हम लगातार लोगों को सलाह और चेतावनियां दे रहे हैं, ताकि वो कोरोना संक्रमण से बचे रहें।
Wondering how this #NewVariant was discovered? Here it is. #B11529 pic.twitter.com/K5vvAYeBu1
— NICD (@nicd_sa) November 25, 2021
जो भी लोग विदेश से आ रहे हैं उनकी ट्रैकिंग की जाए। अगर कोई दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना या हॉन्गकॉन्ग से आता है, तो उसकी जांच जरूर की जानी चाहिए। इनके सैंपल को तत्काल INSOCAG जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा जाना चाहिए पब्लिक हेल्थ सर्विलांस एंड रेसपॉन्स की प्रमुख डॉ. मिशेल ग्रूम ने कहा हैरानी की बात ये है कि पॉजिटिव आने लोगों और संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। B.1.1.529 वैरिएंट के सबसे ज्यादा मामले गॉवटेंग (Gauteng), नॉर्थ वेस्ट (North West) और लिम्पोपो (Limpopo) में सामने आए हैं। मिशेल ने कहा कि हमने पूरे देश में NICD समेत सभी राज्यों के स्वास्थ्य प्रशासन को सचेत कर दिया है डॉ. मिशेल ग्रूम ने कहा कि हमने लोगों से कहा है कि ज्यादा से ज्यादा बचाव रखें। कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करें। अगर कोई वैक्सीन लगवा भी चुका है, तब भी वह मास्क लगाए। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे। हाथों की सफाई का ध्यान रखे और भीड़-भाड़ वाले इलाके में न जाए। क्योंकि अभी हमें यह नहीं पता है कि नया वैरिएंट कितना खतरनाक है।
इसे भी पढ़ें : वाह रे गुगल स्टूडेंट… नकल कर के क्या लिख दिया ANSWER SHEET में…पढ़ें वायरल कॉपी
इसे भी पढ़ें :LPG सिलेंडर पर चाहिए SUBSIDY, फटाफट करें यह काम
इसे भी पढ़ें :CORONA BLAST : मिलिट्री ऑफिसर्स मिले कोरोना संक्रमित
इसे भी पढ़ें :अब WHATSAPP यूजर खुद बना पाएंगे स्टिकर, जानें कैसे
इसे भी पढ़ें :बारिश के कारण आसमान छू रही सब्जियों की कीमत, टमाटर इतने रुपये किलो
इसे भी पढ़ें : JPSC का Cut off marks जारी, जानिए किस वर्ग के लिए कितना PERCENT
इसे भी पढ़ें :BREAKING : प्रिंस खान ने ली नन्हे खान की हत्या की जिम्मेदारी, कहा- 6 महीने में खत्म कर देगा… (Video)
इसे भी पढ़ें :छठी मईया पर क्या बोल गये नाइजीरियन कैदी, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :पत्रकारों का बीमा करायेगी हेमंत सरकार, 5 लाख रुपए का होगा ग्रुप इंश्योरेंस












