spot_img
spot_img
spot_img

Anil Kapoor के एक वीडियो ने फैंस की बढ़ाई चिंता, लिखा…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

मुंबई : फिल्म इंडस्ट्री के फिटेस्ट एक्टर्स में से एक अनिल कपूर ने एक वीडियो जारी किया है। वीडियो ने फैंस की बेचैनी बढ़ा दी है। वीडियो में अनिल कपूर जर्मनी में अपना ट्रीटमेंट कराने की बात कर रहे हैं। जिसको लेकर फैंस चिंतित हैंं। वह जानने को बेकरार हैंं कि आखिर अनिल कपूर को हुआ क्या है और वह किस चीज का ट्रीटमेंट करा रहे हैं। हालांकि अनिल कपूर ने अपने जारी वीडियो में ट्रीटमेंट का लास्ट डेट होने की बात कही है। उनकी आने वाली फिल्म जुग जुग जियो की को-एक्टर नीतू कपूर ने इस वीडियो पर इमोजी कमेंट किया है। अनिल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर अपने लास्ट ट्रीटमेंट की बात कही, जहां वे जर्मनी के सेलिब्रिटी स्पोर्ट्स Dr. Muller से मिलने जा रहे हैं।

इस वीडियो में अनिल काले रंग की कोट पहने नजर आ रहे हैं, जिसे ब्लैक कैप और ब्लैक ट्राउजर संग टीमअप किया है। इस वीडियो के कैप्शन में अनिल लिखते हैं, स्नो पर एक परफेक्ट वॉक। जर्मनी में लास्ट डे। मैं Dr. Muller से अपने लास्ट ट्रीटमेंट के लिए मिलने जा रहा हूं। उनका और उनके मैजिकल टच का शुक्रगुजार हूं।

स्नोफॉल के बीच जर्मनी की सड़कों में घूम रहे हैं अनिल 

स्नोफॉल के बीच अनिल जर्मनी की सड़कों पर वॉक करते नजर आ रहे हैं। आगामी फिल्म जुग-जुग जियो में अनिल की को-स्टार नीतू कपूर इस वीडियो पर इमोजी कमेंट करती हैं।

फैंस ने जाहिर की चिंता 

वहीं अनिल के फैन उनकी ट्रीटमेंट को लेकर चिंतित दिखे, वे जानना चाहते थे कि आखिर अनिल किस चीज की ट्रीटमेंट करवा रहे हैं। एक फैन अनिल को टैग करते हुए लिखते हैं, सर आपने पिछले साल ही कहा था कि Dr. Muller ने आपको पूरा ठीक कर दिया है. मुझे उम्मीद है कि आप ठीक हैं।

बिना सर्जरी के इलाज पर पा लिया काबू 

पिछले साल ही अनिल कपूर सोशल मीडिया पर इस बात का खुलासा किया था कि वे दस साल से Achilles Tendinitis से ग्रसित हैं। अनिल ने यह भी जिक्र किया था कि वे इससे बिना किसी सर्जरी की मदद से रिकवर कर चुके हैं।
अनिल के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे जुग जुग जियो में नजर आने वाले हैं, जिसमें वे नीतू कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी संग स्क्रीन स्पेस शेयर कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

 

इसे भी पढ़ें :वकील की शादी का आनोखा कार्ड हुआ वायरल, देखें…

इसे भी पढ़ें :चहल की वाइफ ने विराट कोहली-को सिखाया डांस, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :कोरोना के नए स्ट्रेन ने बढ़ाई चिंता, UK ने 6 देशों के लिए उड़ानें रद्द की

इसे भी पढ़ें :चंद गद्दारों ने BSF और CRPF पर लगाया कलंक का टीका, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :खतरे की घंटी : सरकार ने सभी राज्यों को किया अलर्ट, जानिये वजह…

इसे भी पढ़ें :JPSC का Cut off marks जारी, जानिए किस वर्ग के लिए कितना PERCENT

इसे भी पढ़ें :गुमला में माओवादियों ने थाना भवन को उड़ाया, पर्चा में लिखा…

इसे भी पढ़ें : BREAKING : प्रिंस खान ने ली नन्हे खान की हत्या की जिम्मेदारी, कहा- 6 महीने में खत्म कर देगा… (Video)

इसे भी पढ़ें : बोकारो में मिली लड़की की कटी मुड़ी, धर खोजने में जुटी पुलिस…देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : बैंक मैनेजर के सीने में ऐसे दाग दी गोली, देखें CCTV फुटेज

इसे भी पढ़ें : छठी मईया पर क्या बोल गये नाइजीरियन कैदी, देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

माता  वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे अक्षय कुमार, फैंस ने घेरा…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म...

फेसबुक पर मिला हमसफर, 60 की उम्र में बनी दुल्हन…

Kohramlive : जिंदगी कब, कहां और किस मोड़ पर...

76 साल के हुये ‘डिस्को किंग’ मिथुन चक्रवर्ती…

Kohramlive :  प्रतिभा और मेहनत के दम पर फिल्मी...

उर्मिला के एक्स-हसबैंड को फिर मिला प्यार, दूसरी पत्नी संग शेयर की तस्वीरें…

Kohramlive : कभी बॉलीवुड की चर्चित जोड़ियों में शुमार...

इस हीरो के जुड़वां बच्चों की पहली झलक देख फैंस हुये गदगद…

Kohramlive : कभी पर्दे पर अपने दमदार किरदारों से...