दोनों को पलामू समाहरणालय स्थित उनके ऑफिस से रंगे हाथ पकड़ा गया, आवास पर छापामारी में मिले 2 लाख 83 हजार रुपये
PALAMU : पलामू जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला कल्याण पदाधिकारी सुभाष कुमार और उनके क्लर्क को घूस लेते दबोच लिया है। दोनों धुमकुड़िया भवन निर्माण के आवंटन के एवज में 20 हजार रुपये घूस ले रहे थे। दोनों को पलामू समाहरणालय स्थित उनके कार्यालय से रंगेहाथों पकड़ा गया। बाद में उनके आवास पर भी छापामारी के दौरान 2 लाख 83 हजार रूपये मिले।
12 लाख का करना था आवंटन
छतरपुर प्रखंड के डुंडुर में भी धुमकुड़िया भवन का निर्माण किया जाना था। इसके लिए 12 लाख का आवंटन होना था। भवन निर्माण के एवज में 3 प्रतिशत घूस मांगी गई थी। कल्याण विभाग के क्लर्क मनोज कुमार के माध्यम से घूस की पेशकश की गई थी। मामले में छतरपुर प्रखंड के लठेया के डुंडुर निवासी उमाशंकर बैगा ने एक सप्ताह पूर्व घूस मांगने की शिकायत एसीबी की मेदिनीनगर कार्यालय में की थी।
घूस देने पर ही बनेगा धुमकुडि़या भवन
इस मामले में उमाशंकर बैगा जिला कल्याण पदाधिकारी सुभाष कुमार से मिले। धुमकुड़िया भवन के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि भवन के लिए खर्चा करना पड़ता है। मेरे सहायक मनोज कुमार से मिल लीजिए इसपर वादी क्लर्क से मिला तो उन्होंने कहा कि 20 हजार रुपये लगेंगे, तब धुमकुड़िया भवन बनेगा।
पहली किस्त के रूप में दिए जा रहे थे 20 हजार रुपये
एसीबी डीएसपी ने कहा कि वादी घूस नहीं देना चाहता था। शिकायत के आलोक में कांड संख्या दर्ज कर कार्रवाई की गई। 40 हजार घूस मांगने पर पहली किस्त के रूप में 20 हजार रुपये दिए जा रहे थे। शुक्रवार की दोपहर वादी उमाशंकर बैगा ने जैसे ही 20 हजार रुपये ले जाकर कल्याण पदाधिकारी सुभाष कुमार को दिए, मौके से उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।
Read more:वकील पापा के मारे जाने पर बिटिया का प्रण, मरते दम तक लड़ूंगी, छोड़ूंगी नहीं… देखें वीडियो
Read more:8 साल की बच्ची के साथ रेप, शव के साथ भी दरिंदगी…
Read more:चुपके से प्रेमिका से कर रहा था मुलाकात, ग्रामीणों ने पकड़ा और…
Read more:साइकेट्रिस्ट से कराई गई सुशील कुमार की काउंसलिंग…
Read more:ममता ने PM को लिखा पत्र, वैक्सीन की आपूर्ति बढ़ाने की मांग
Read more:Raj Kundra की जमानत याचिका पर 10 अगस्त को होगी सुनवाई
Read more:गुमला, चतरा, हजारीबाग समेत कई जिलों के एसपी बदले, जानिये कौन कहां गये
Read more:सनसनीखेज खुलासा : हेमंत सरकार गिराने का गंदा खेल
Read more:अपनी पत्नी की खातिर कैसे तड़प रहा मक्खन, देखें वीडियो…
Read more:मेरी नहीं तो किसी की नहीं, देखें वीडियो…
Read more:IAS बनने की चाह में कर बैठी बड़ा गुनाह, सलाखों के पीछे गई खूबसूरत मोनिका, देखें वीडियो










