Dhanbad : खड़ी कार का शीशा तोड़ कर उसमें रखा बैग उड़ा ले गया उच्चका। बैग में ढाई लाख रुपये नगद और कुछ अन्य जरूरी कागजात थे। यह उच्चका कार मालिक अभिषेक का बैंक के अंदर से ही पीछा कर रहा था। प्रॉपर्टी डीलर अफिषेक ने गुरूवार को धनबाद के एक्सिस बैंक की सिटी सेंटर शाखा से 5 लाख रुपये निकाले। ढाई लाख रुपये जेब में रख ली। वहीं ढाई लाख रुपये एक बैग में रख बैंक से बाहर निकल आये। रास्ते में हाउसिंग कालोनि के नजदीक वासुदेव मेडिकल के पास अपने किसी काम से रुके। कार वहीं खड़ी कर चले गये। लौट कर आये तो देखा कि कार के पीछे का एक शीशा टूटा हुआ है और अंदर रखा बैग गायब है। दिन के 11 बजे के करीब हुई इस वारदात के संबंध में धनबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी। पुलिस ने मौका-ए-वारदार पर लगे सीसीटीवी फुटेज निकाला। फुटेज में जिस उच्चका की तस्वीर कैद हुई है उसे बैंक के अंदर घूमते हुए देखा गया था। खबर लिखे जाने तक उचक्का के बारे में पुलिस को कुछ पता नहीं चल पाया।
Read more:IAS बनने की चाह में कर बैठी बड़ा गुनाह, सलाखों के पीछे गई खूबसूरत मोनिका, देखें वीडियो
Read more:सनसनीखेज खुलासा : हेमंत सरकार गिराने का गंदा खेल
Read more:मेरी नहीं तो किसी की नहीं, देखें वीडियो…
Read more:अपनी पत्नी की खातिर कैसे तड़प रहा मक्खन, देखें वीडियो…












