Kohramlive : जून 2026 का तीसरा सप्ताह कई राशियों के लिये नई उम्मीदों, उपलब्धियों और बदलावों की सौगात लेकर आने वाला है। किसी के लिये करियर में तरक्की के रास्ते खुलेंगे तो किसी को आर्थिक मामलों में राहत मिलने के संकेत हैं। वहीं कुछ राशियों को जल्दबाजी में फैसले लेने से बचने की सलाह दी गई है। आइये जानते हैं 15 जून से 21 जून 2026 तक का साप्ताहिक राशिफल।
मेष: समस्याओं का समाधान, बढ़ेगा आत्मविश्वास
मेष राशि वालों के लिये यह सप्ताह सौभाग्य लेकर आया है। लंबे समय से चली आ रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। समाज सेवा और राजनीति से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। शुभ संकेत: रुके कार्य पूरे होंगे, धार्मिक यात्रा के योग। सावधानी: पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में धैर्य रखें।
वृषभ: वाणी पर रखें नियंत्रण
वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने व्यवहार और शब्दों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। व्यापार में उतार-चढ़ाव रह सकता है और संतान पक्ष से चिंता बढ़ सकती है। शुभ संकेत: पुराने कार्यों में प्रगति। सावधानी: स्वास्थ्य और खर्चों को लेकर सतर्क रहें।
मिथुन: नये अवसरों को हाथ से न जाने दें
मिथुन राशि वालों के लिये सप्ताह नई संभावनाओं का द्वार खोलेगा। हालांकि खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। व्यापार में जोखिम भरे निवेश से बचने की सलाह है। शुभ संकेत: करियर में नए अवसर। सावधानी: फिजूलखर्ची और अहंकार से बचें।
कर्क: भागदौड़ बढ़ेगी, सोच-समझकर लें निर्णय
कर्क राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह व्यस्तता से भरा रहेगा। कारोबारी मामलों में जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है। शुभ संकेत: प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ेगा। सावधानी: क्रोध और गलतफहमी से रिश्तों को बचायें।
सिंह: मेहनत का मिलेगा पूरा फल
सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह व्यापार और नौकरी दोनों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। शुभ संकेत: संपत्ति लाभ और नई कारोबारी संभावनायें। सावधानी: शुरुआती दिनों में कार्यभार अधिक रहेगा।
कन्या: मनोकामनायें होंगी पूरी
कन्या राशि वालों के लिये यह सप्ताह बेहद शुभ माना जा रहा है। नौकरी और व्यवसाय दोनों क्षेत्रों में सफलता मिलने के संकेत हैं। शुभ संकेत: पद-प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि।
सावधानी: अवसरों का सही उपयोग करें।
तुला: सफलता और सम्मान का सप्ताह
तुला राशि के जातकों पर भाग्य मेहरबान रहेगा। करियर में उपलब्धियां मिल सकती हैं और सम्मान बढ़ने के योग हैं। शुभ संकेत: पदोन्नति और आर्थिक लाभ। सावधानी: यात्रा के दौरान स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृश्चिक: सावधानी ही सुरक्षा
वृश्चिक राशि वालों के लिए सप्ताह औसत रहेगा। आर्थिक मामलों में संयम बरतने और बड़े फैसलों में सलाह लेने की जरूरत होगी। शुभ संकेत: सप्ताह के अंत में राहत मिलेगी। सावधानी: अनावश्यक खर्चों से बचें।
धनु: मेहनत से मिलेगी सफलता
धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने समय और संसाधनों का बेहतर प्रबंधन करना होगा। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। शुभ संकेत: निवेश से लाभ और नये अवसर।
सावधानी: सप्ताह के उत्तरार्ध में धैर्य बनाए रखें।
मकर: सम्मान और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी
मकर राशि वालों के लिये यह सप्ताह बेहद अनुकूल रहेगा। करियर में सम्मान मिलेगा और कारोबार में लाभ बढ़ेगा। शुभ संकेत: वाहन, भवन या अन्य सुख-सुविधाओं की प्राप्ति।
सावधानी: रिश्तों में संतुलन बनाये रखें।
कुंभ: उम्मीद से ज्यादा मिलेगा लाभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह विशेष उपलब्धियां लेकर आ सकता है। बेरोजगार युवाओं को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। शुभ संकेत: विदेश, शिक्षा और राजनीति से जुड़े कार्यों में सफलता। सावधानी: महत्वपूर्ण निर्णय समय पर लें।
मीन: धैर्य और संयम की होगी परीक्षा
मीन राशि वालों को इस सप्ताह करियर और कारोबार में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर भी सतर्क रहने की जरूरत है। शुभ संकेत: धैर्य रखने पर परिस्थितियां अनुकूल होंगी। सावधानी: पेट संबंधी समस्याओं और रिश्तों में तनाव से बचें।
अस्वीकरण: यह राशिफल ज्योतिषीय गणनाओं, धार्मिक मान्यताओं और पारंपरिक आकलनों पर आधारित है। इसे केवल सामान्य जानकारी के रूप में ही लें।
इसे भी पढ़ें : चार बच्चों की मां को कुंवारी बताकर कराई शादी, दो दिन बाद पुलिस की एंट्री…
इसे भी पढ़ें : रजरप्पा के ‘अपने बाबू’ की विदाई, भावुक हुआ रजरप्पा डाक परिवार…
इसे भी पढ़ें : थाना दिवस में सुनी गई जनता की आवाज…
इसे भी पढ़ें : खेत की परिक्रमा करती गाय ने खींचा सबका ध्यान, उमड़ रही भीड़…
इसे भी पढ़ें : कांग्रेस बोली, HEC पर केवल घोषणायें हुईं, जमीनी काम नहीं…










