Delhi : भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को देश का अगले सेना प्रमुख होंगे। वर्तमान में उप सेना प्रमुख के पद पर कार्यरत धीरज सेठ 30 जून को नये सेना प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे। उनके नेतृत्व में भारतीय सेना को एक अनुभवी और रणनीतिक सोच वाले सैन्य अधिकारी का मार्गदर्शन मिलेगा। सरकार की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, जनरल के स्थायी रैंक के साथ नियुक्त किये गये धीरज सेठ का कार्यकाल 31 अगस्त 2028 तक रहेगा। 30 जून को सेना प्रमुख का पदभार संभालने के साथ ही लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ भारतीय सेना के सर्वोच्च सैन्य पद पर पहुंच जायेंगे। उनके नेतृत्व में सेना आने वाले वर्षों में कई महत्वपूर्ण चुनौतियों और अवसरों का सामना करेगी।
दो महीने पहले बने थे उप सेना प्रमुख
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने इसी वर्ष 1 अप्रैल को उप सेना प्रमुख का पद संभाला था। इससे पहले भी वे सेना के कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। सैन्य नेतृत्व, रणनीतिक योजना और संचालन के क्षेत्र में उनका अनुभव बेहद व्यापक माना जाता है। करीब चार दशक लंबे सैन्य करियर में धीरज सेठ ने देश के कई चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में जिम्मेदारियां निभाई हैं। उन्होंने रेगिस्तानी इलाकों, जम्मू-कश्मीर तथा पश्चिमी मोर्चे जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में महत्वपूर्ण सैन्य कमान संभाली है। उनका नाम उन चुनिंदा वरिष्ठ अधिकारियों में शामिल है, जिन्होंने पश्चिमी सीमा क्षेत्र में दो प्रमुख ऑपरेशनल कमानों का नेतृत्व किया है।
कई अहम पदों पर दे चुके हैं सेवायें
धीरज सेठ दक्षिण-पश्चिमी कमान और दक्षिणी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी) भी रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के अंगोला मिशन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सेना मुख्यालय में विभिन्न रणनीतिक पदों पर कार्य करने के साथ-साथ वे सैन्य क्षमता विकास और आधुनिकीकरण से जुड़े कई महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। रक्षा मामलों के जानकारों का मानना है कि धीरज सेठ का व्यापक अनुभव और परिचालन क्षमता भारतीय सेना के लिये महत्वपूर्ण साबित होगी। वर्तमान वैश्विक और क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों के बीच उनका नेतृत्व सेना की रणनीतिक तैयारियों को और मजबूत बनाने में सहायक हो सकता है। देश की तीनों सेनाओं के बीच बेहतर समन्वय, सैन्य आधुनिकीकरण और सीमाओं की सुरक्षा जैसे विषयों पर भी उनके अनुभव का लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
इसे भी पढ़ें : युवाओं की धड़कन बनी यह स्पोर्टी बाइक, ट्रैफिक में भी मिलेगा आराम…
इसे भी पढ़ें : साप्ताहिक राशिफल 15 Jun -21 Jun 2026: किस्मत देगी दस्तक या बढ़ेंगी चुनौतियां… जानें
इसे भी पढ़ें : चार बच्चों की मां को कुंवारी बताकर कराई शादी, दो दिन बाद पुलिस की एंट्री…
इसे भी पढ़ें : रजरप्पा के ‘अपने बाबू’ की विदाई, भावुक हुआ रजरप्पा डाक परिवार…
इसे भी पढ़ें : थाना दिवस में सुनी गई जनता की आवाज…










