UP : उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की बेटी पर की गई कथित अपमानजनक टिप्पणियों को गंभीर बताते हुये कहा कि किसी भी बेटी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस को FIR दर्ज करने के निर्देश दिये गये थे। शनिवार को आजमगढ़ में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उन्होंने हाल के दिनों में देखा कि कुछ लोगों ने अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ अनुचित टिप्पणियां की थीं। उन्होंने कहा, “जैसे ही यह मामला मेरे संज्ञान में आया, मैंने तत्काल पुलिस को FIR दर्ज करने का निर्देश दिया। बेटी के खिलाफ कोई भी अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार्य नहीं होनी चाहिये।”
बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं
CM योगा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में बेटियों को सम्मान का स्थान दिया गया है। उन्होंने कहा, “हम उस संस्कार में पले-बढ़े हैं जहां कहा जाता है कि गांव की बेटी सबकी बेटी और गांव की बहन सबकी बहन होती है।” इस दौरान मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव को भी नसीहत देते हुये कहा कि सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा बनाये रखना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि दूसरों को उपदेश देने के साथ-साथ अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं को भी संयमित भाषा का उपयोग करने की सीख देनी चाहिये। सभा में मुख्यमंत्री ने आजमगढ़ के विकास कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले आजमगढ़ अपनी पहचान के लिये संघर्ष कर रहा था, लेकिन अब यहां विश्वविद्यालय, एक्सप्रेस-वे, एयरपोर्ट और विभिन्न विकास परियोजनाओं के माध्यम से नई पहचान बनी है। उन्होंने दावा किया कि मुबारकपुर की ब्लैक पॉटरी और आजमगढ़ की साड़ी को भी नई पहचान और बाजार मिला है, जिससे स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को लाभ हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजमगढ़ में हस्तशिल्प, कृषि और युवाओं की अपार क्षमता है तथा सरकार क्षेत्र के समग्र विकास के लिये लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने लोगों से विकास और सामाजिक सौहार्द को प्राथमिकता देने की अपील की।
इसे भी पढ़ें : युवाओं के लिये UPSC में खुला सरकारी नौकरी का खजाना…
इसे भी पढ़ें : भारतीय सेना को मिला नया नेतृत्व, धीरज सेठ होंगे अगले चीफ…
इसे भी पढ़ें : युवाओं की धड़कन बनी यह स्पोर्टी बाइक, ट्रैफिक में भी मिलेगा आराम…
इसे भी पढ़ें : साप्ताहिक राशिफल 15 Jun -21 Jun 2026: किस्मत देगी दस्तक या बढ़ेंगी चुनौतियां… जानें
इसे भी पढ़ें : चार बच्चों की मां को कुंवारी बताकर कराई शादी, दो दिन बाद पुलिस की एंट्री…










