spot_img
spot_img

युवाओं के लिये UPSC में खुला सरकारी नौकरी का खजाना…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : सरकारी नौकरी की चाहत रखने वालों युवाओं के लिये संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में भर्ती के लिये बंपर वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 538 पदों पर नियुक्तियां की जायेंगी। खास बात यह है कि इसमें इंजीनियर, वैज्ञानिक, प्रोफेसर, वकील, अर्थशास्त्री, भूवैज्ञानिक, आईटी विशेषज्ञ और प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े अभ्यर्थियों के लिये भी अवसर मौजूद हैं। देश की सबसे प्रतिष्ठित भर्ती एजेंसियों में शामिल UPSC द्वारा निकाली गई यह वैकेंसी युवाओं को केंद्र सरकार में सम्मानजनक पद और शानदार करियर का अवसर दे सकती है।

कई विभागों में निकली बंपर भर्ती

यह भर्ती नागरिक रक्षा, कृषि, फोरेंसिक विज्ञान, विमानन, शिक्षा, कानून, खनन, सूचना प्रौद्योगिकी, खुफिया विभाग और अनुसंधान संस्थानों सहित कई महत्वपूर्ण विभागों में की जायेगी।भर्ती के प्रमुख पदों में जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर, ऑपरेशन ऑफिसर, एयर सेफ्टी ऑफिसर, असिस्टेंट इंजीनियर, असिस्टेंट प्रोफेसर, साइंटिस्ट ‘बी’, असिस्टेंट लीगल एडवाइजर, डिप्टी डायरेक्टर, प्रिंसिपल, लेक्चरर, असिस्टेंट रजिस्ट्रार और प्राइवेट सेक्रेटरी जैसे पद शामिल हैं।

इंजीनियर, वैज्ञानिक और प्रोफेसरों के लिये खास अवसर

इस भर्ती में तकनीकी और शैक्षणिक क्षेत्र के उम्मीदवारों को विशेष अवसर मिला है। सिविल, एरोनॉटिकल, माइनिंग, कंप्यूटर साइंस और अन्य इंजीनियरिंग शाखाओं के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। वहीं विज्ञान विषयों में स्नातकोत्तर डिग्री रखने वाले उम्मीदवारों के लिए भी कई पद उपलब्ध हैं। उच्च शिक्षा संस्थानों में प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद भी शामिल किए गए हैं, जिससे शिक्षण क्षेत्र से जुड़े अनुभवी उम्मीदवारों को भी अवसर मिलेगा।

आयु सीमा में मिलेगा आरक्षण का लाभ

UPSC ने विभिन्न पदों के लिये अलग-अलग आयु सीमा निर्धारित की है। अधिकांश पदों के लिये अधिकतम आयु 30 से 40 वर्ष के बीच रखी गई है, जबकि कुछ वरिष्ठ पदों के लिये 50 वर्ष तक आवेदन किया जा सकता है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जायेगी। अनुसूचित जाति (SC) : 5 वर्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) : 3 वर्ष, दिव्यांग (PwBD) : 10 वर्ष तक अतिरिक्त छूट मिलेगी।  विशेष परिस्थितियों में आयोग शैक्षणिक योग्यता और अनुभव संबंधी शर्तों में भी छूट दे सकता है।

इन पदों पर रहेगी सबसे ज्यादा नजर

भर्ती अभियान में जिन पदों को लेकर युवाओं में सबसे अधिक उत्साह देखा जा रहा है, उनमें जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर, असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल), साइंटिस्ट ‘बी’, असिस्टेंट डायरेक्टर (आईटी), डीसीआईओ (इंटेलिजेंस ब्यूरो), असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर (CBI), प्रिंसिपल और लेक्चरर, असिस्टेंट लीगल एडवाइजर शामिल हैं।

ऑनलाइन करना होगा आवेदन

इच्छुक अभ्यर्थियों को UPSC के ORA पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

आवेदन की प्रक्रिया

  • UPSC के ORA पोर्टल पर जायें।
  • नए अभ्यर्थी पहले रजिस्ट्रेशन करें।
  • पहले से पंजीकृत उम्मीदवार लॉगिन करें।
  • विज्ञापन संख्या 06/2026 का चयन करें।
  • इच्छित पद चुनकर आवेदन पत्र भरें।
  • फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन जमा करने के बाद रसीद और पंजीकरण संख्या सुरक्षित रखें।

इसे भी पढ़ें : भारतीय सेना को मिला नया नेतृत्व, धीरज सेठ होंगे अगले चीफ…

इसे भी पढ़ें : युवाओं की धड़कन बनी यह स्पोर्टी बाइक, ट्रैफिक में भी मिलेगा आराम…

इसे भी पढ़ें : साप्ताहिक राशिफल 15 Jun -21 Jun 2026: किस्मत देगी दस्तक या बढ़ेंगी चुनौतियां… जानें

इसे भी पढ़ें : चार बच्चों की मां को कुंवारी बताकर कराई शादी, दो दिन बाद पुलिस की एंट्री…

इसे भी पढ़ें : रजरप्पा के ‘अपने बाबू’ की विदाई, भावुक हुआ रजरप्पा डाक परिवार…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

15 जून से इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य…

Kohramlive : आसमान में ग्रहों की चाल बदलने वाली...

ग्रेजुएट युवाओं के लिये SBI, BoB और सेंट्रल बैंक में निकली बंपर वैकेंसी…

Kohramlive : बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख...

अफसर बनने का बेहतरीन मौका, सैलरी डेढ़ लाख तक…

Kohramlive : सेंट्रल नौकरी की चाहत रखने वाले लोगों...

संडे स्पेशलः जन्म से मृत्यु तकः डर की डोर से बंधी जिंदगी…

Kohramlive : सुबह की पहली किरण के साथ जब...

अकेलेपन की दवा बनी AI गुड़िया, बुजुर्गों की जिंदगी में घोल रही अपनापन…

Kohramlive : बढ़ती उम्र के साथ सबसे बड़ी चुनौती...