spot_img

पटना में चलेगी वाटर मेट्रो, क्या बोले CM सम्राट चौधरी… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : बिहार सरकार राजधानी पटना को आधुनिक और व्यवस्थित शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। CM सम्राट चौधरी ने कहा कि गंगा नदी के दोनों किनारों पर शहर का विस्तार किया जायेगा और जल्द ही वाटर मेट्रो सेवा भी शुरू करने की तैयारी है।

पटना के विस्तार के लिये बड़े टाउनशिप प्रोजेक्ट

  • सरकार राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में बड़े स्तर पर नई योजनाएं लागू करने की तैयारी में है।
  • करीब 66 हजार एकड़ में ‘पाटलिपुत्र’ नाम से नया टाउनशिप विकसित किया जायेगा।
  • सोनपुर क्षेत्र में ‘हरिहरनाथ टाउनशिप’ बनाने की भी योजना है।
  • सरकार का लक्ष्य बढ़ती आबादी और व्यापारिक जरूरतों के हिसाब से नया इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना है।
  • CM ने कहा कि इन परियोजनाओं से पटना और आसपास के इलाकों की तस्वीर बदलेगी।

मंदिरी नाला पथ से बढ़ेगी कनेक्टिविटी

  • CM सम्राट चौधरी ने शहर के सड़क नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया।
  • मंदिरी नाले पर 1289 मीटर लंबी सड़क का निर्माण पूरा हो चुका है।
  • यह सड़क आयकर चौराहा को अशोक राजपथ से जोड़ेगी।
  • अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि इस फोरलेन सड़क को जेपी गंगा पथ से अगले वर्ष 31 मार्च तक जोड़ दिया जाये।
  • सरकार का मानना है कि नई सड़क बनने से इलाके में व्यापारिक गतिविधियां तेजी से बढ़ेंगी।
  • बड़े मॉल, शो-रूम और नये कारोबारी प्रतिष्ठान खुलने की संभावना जताई गई है।
  • स्थानीय लोगों के लिये रोजगार के नये अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

कानून व्यवस्था पर सख्त संदेश

  • CM सम्राट चौधरी ने अपराध और कानून व्यवस्था को लेकर भी स्पष्ट रुख दिखाया।
  • सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में कानून का राज कायम रखना सरकार की प्राथमिकता है।
  • उन्होंने कहा कि पुलिस या प्रशासन को चुनौती देने वालों पर 48 घंटे के भीतर कार्रवाई होगी।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराधी किसी भी जाति या धर्म का हो, उसे बख्शा नहीं जायेगा।
  • बिहार को अपराधमुक्त बनाना सरकार का लक्ष्य बताया गया।

वाटर मेट्रो और पटना मेट्रो पर सरकार का फोकस

  • राजधानी में परिवहन और जलनिकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने पर भी काम चल रहा है।
  • मुख्यमंत्री ने नालों की नियमित सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।
  • बारिश के दौरान जलजमाव की समस्या कम करने पर जोर दिया गया।
  • पटना मेट्रो परियोजना को तेजी से आगे बढ़ाने की बात कही गई।
  • गंगा नदी में करीब डेढ़ महीने के भीतर वाटर मेट्रो सेवा शुरू कराने की तैयारी की जा रही है।

विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का दावा

  • मुख्यमंत्री ने केंद्र और राज्य सरकार की विकास योजनाओं का भी जिक्र किया।
  • सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है।
  • सरकार राजधानी पटना को नए स्तर पर ले जाने की दिशा में काम कर रही है।

इसे भी पढ़ें : बिहार में हेल्पलाइन और ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च…

इसे भी पढ़ें : चलती ट्रेन में ह’त्या, दहशत में रहे मुसाफिर…

इसे भी पढ़ें : अदिति Missing केस, CM हेमंत सोरेन ने पुलिस को दिये सख्त निर्देश…

इसे भी पढ़ें : बड़ी खबर : पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से मिली बेल

इसे भी पढ़ें : ‘मौ’त की घाटी’ में जबरदस्त भिड़ंत, एक साथ टकराई 9 गाड़ियां… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...