spot_img

चलती ट्रेन में ह’त्या, दहशत में रहे मुसाफिर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : यूपी के चंदौली में ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन में बदमाशों ने एक यात्री को गोली मारने के बाद उसका शव चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया और फिर कई किलोमीटर तक ट्रेन में सफर करते रहे। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से ताड़ीघाट जा रही पैसेंजर ट्रेन में यह वारदात हुई।

कुचमन स्टेशन से निकलते ही शुरू हुआ विवाद

  • ट्रेन रविवार सुबह प्लेटफॉर्म नंबर-3 से रवाना हुई थी।
  • सुबह 6.36 बजे ट्रेन कुचमन स्टेशन पहुंची और 6.40 बजे आगे बढ़ी।
  • प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन खुलते ही मंगरू नामक यात्री का दो युवकों से विवाद शुरू हो गया।
  • विवाद के दौरान एक बदमाश ने पिस्टल निकालकर मंगरू की कनपटी पर सटा दी।
  • गोली लगते ही मंगरू सीट के पास खून से लथपथ होकर गिर पड़ा।

हत्या के बाद शव को ट्रेन से नीचे फेंका

  • वारदात के बाद ट्रेन में दहशत का माहौल बन गया।
  • घटना के समय ट्रेन दरियापुर इलाके के पास पहुंच चुकी थी।
  • बदमाशों ने कुछ दूरी तक शव को कोच में रखा।
  • बाद में शव को रेलवे ट्रैक किनारे फेंक दिया गया।
  • दोनों आरोपी करीब 7 किलोमीटर तक उसी ट्रेन में सफर करते रहे।
  • सकलडीहा स्टेशन के पहले ट्रेन की रफ्तार धीमी होने पर आरोपी पिट्ठू बैग लेकर फरार हो गये।
  • भय के कारण यात्री कुछ बोल नहीं पा रहे थे।

पुलिस जांच में जुटी, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे

  • घटना की सूचना मिलते ही कई पुलिस टीमें मौके पर पहुंच गईं।
  • सकलडीहा पुलिस, चंदौली पुलिस, GRP और RPF ने मौके पर जांच शुरू की।
  • रेलवे ट्रैक के किनारे से शव बरामद किया गया।
  • मृतक की पहचान 34 साल के मंगरू पुत्र दूधनाथ निवासी चौधरी मोहल्ला, जिला गाजीपुर के रूप में हुई।
  • शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।
  • पुलिस कुचमन से जमानिया तक के रेलवे स्टेशनों और आसपास के CCTV फुटेज की जांच कर रही है।

पुरानी रंजिश समेत कई पहलुओं पर जांच

  • पुलिस हत्या के पीछे के कारणों की जांच कर रही है।
  • पुलिस ने मीडिया को बताया कि आरोपी पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से ही ट्रेन में सवार हुये थे।
  • पुलिस पुरानी रंजिश, आपसी विवाद और अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
  • SP रेलवे प्रशांत वर्मा समेत कई आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच का जायजा लिया।

इसे भी पढ़ें : अदिति Missing केस, CM हेमंत सोरेन ने पुलिस को दिये सख्त निर्देश…

इसे भी पढ़ें : बड़ी खबर : पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से मिली बेल

इसे भी पढ़ें : ‘मौ’त की घाटी’ में जबरदस्त भिड़ंत, एक साथ टकराई 9 गाड़ियां… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : “कोई देखे या न देखे, तब भी सही काम करो, नौकरी से निकाले गये 1 हजार…

इसे भी पढ़ें : ओलों ने उजाड़ दिये खेत, किसानों की आंखों में छलके आंसू… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...