Buxar : जिस जवान बेटे को मरा समझ कर श्राद्ध कर दिया था उसे सामने देख मां की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बेटे से लिपट कभी आंचल से उसका चेहरा पोंछती, तो कभी अपनी आंखों से बहते आंसू को पोंछती। उसके मुख से हौले से सिर्फ इतना निकलना कि जिस बेटे से मिलने की आस छोड़ दी थी, मरा समझ अंतिम संस्कार कर दिया था, जब पता चला कि वह पाकिस्तान की जेल में है तब कुलदेवता से मन्नत मांगी थी, जो आज पूरी हो गई। बेटा की लौटने की खुशी में आज कुलदेवी का पूजा-पाठ की। गांव के लोग भी खुश हैं। बड़ा भाई गले लगकर जोर-जोर से खूब रोया। छवि करीब 12 साल बाद अपने घर लौटा। उसका घर बक्सर के खिलाफतपुर गांव में है। वहीं गांव का हर शख्स छवि से एक ही सवाल पूछ रहा था कि वह पकिस्तान कैसे चला गया। उसके साथ क्या हुआ था। जवाब में छवि बस यही बता रहा था कि ससुराल जा रहे थे, जेल पहुंच गए। उसका ससुराल आरा में है।
जेल से निकलने के बाद वह सबसे पहले किससे मिलेगा… यह सवाल पाकिस्तान जेल में पूछा गया था। तब छवि ने कहा सबसे पहले बीबी से मिलूंगा। वह इस बात से बेखबर था कि उसकी बीबी किसी और के संग अपना घर-संसार बसा ली है। अब घर वाले छवि की दूसरी शादी के फिराक में है। छवि की दिमागी हालत ठीक-ठाक नहीं है, इस कारण वह सिर्फ इतना बता सका कि वह तीन साल जेल में रहा है। वह घर से आरा जाने के लिए निकला था, पर गलत ट्रेन पकड़ कर पहुंच गया चिनाब। कई साल तक भटकता रहा। उसके बाद कब पाकिस्तान में घुस गया, उसे पता ही नहीं चला। एक सिपाही ने उसे पकड़ा था। जेल में उसकी पिटाई भी हुई थी, पर हर रोज उसे खाना मिलता था। उसे बताया गया था कि अब वह तीन साल जेल से बाहर निकल पायेगा। गांव पहुंचे छवि को सबसे पहले उसकी नानी पहचानी।

इसे भी पढ़ें : मोबाइल में अटक बर्बाद हो गई भोली-भाली सीमा… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : मूर्ति विसर्जन करने गए लोगों के साथ ये क्या हो गया, देखें…
इसे भी पढ़ें : पेट में था बच्चा, जीने नहीं दिया प्रतिमा को… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : EXCLUSIVE : 10 दिन पहले निकाह किया, फिर उतार दिया मौ त के घाट, देखें क्यों










